BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन में सड़क निर्माण का कार्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 18, 2021

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन में सड़क निर्माण का कार्य

 




 रेवांचल टाइम्स  - विकासखंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत रयगांव के पोषक ग्राम बनियातारा के प्राथमिक शाला में शिविर का आयोजन दिनांक 14 मार्च से निरंतर जारी है। जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित की जा रही है। यह शिविर प्राचार्य जे एस उइके, जय बैरागी के मार्गदर्शन व कार्यक्रम अधिकारी अशोक वरकडे के नेतृत्व में परियोजना कार्य अंतर्गत चौथे दिन में एन एन एस के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम बनियातारा के मुकादम टोला में मेन रोड बनियातारा से खेरमाई तक सड़क निर्माण कार्य किया गया। जिससे ग्रामीण जनों को आवागमन सुलभ हो सके। यह सड़क का निर्माण कार्य छात्रों के अथक प्रयासों से व समाज सेवा की भावना से कार्य को किया गया है। इससे यह संदेश लगता है कि इस प्रकार से अपने ग्राम के विकास के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि ग्राम में जैसे साफ-सफाई, सड़क निर्माण कार्य, शिक्षा,स्वयं को स्वच्छता के साथ साथ अन्य कार्य भी शिविर के माध्यम से सीखने को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment