BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में समस्याओं का दिनों दिन बढ़ रहा ग्राफ नही हो रही कोई कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 22, 2021

जिले में समस्याओं का दिनों दिन बढ़ रहा ग्राफ नही हो रही कोई कार्यवाही...




रेवांचल टाईम्स :- मंडला आखिरकार मध्यप्रदेष के मंडला जिले में समस्याओं को सुलझाने के लिए परिणामकारी प्रयास नहीं किये जा रहे हैं जिससे नागरिक भारी परेषान है। जिला स्तरीय जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन फ्लॉप हो चुके हैं। इन दोनों कार्यक्रमों से समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है बल्कि निराकरण में भारी गोलमाल किया जा रहा है। सड़कों की हालत नहीं सुधारी जा रही है। मंडला से जबलपुर मार्गों का निर्माण आखिरकार कब पूरा होगा ? लोग सवाल पूछ रहे हैं। उचित मूल्य दुकानों से मिट्टी तेल गायब हो रहा है। मिट्टी तेल का टैंकर हर माह सोसायटियों में मिट्टी तेल नहीं पहुंचा रहा है। पार्कों उद्यानों की हालत खस्ता हो गयी है। खेल मैदानों की भी यही स्थिति है। षिक्षा, स्वास्थ्य को बुरी बीमारी लग गयी है जो दिनों दिन लाइलाज होती जा रही है। पूरी व्यवस्थाएं चरमरा गयी है। इसके बाद भी सभी जवाबदारों को गहरी नींद से नहीं जागना नागरिकों के लिए आक्रोष का कारण बनता जा रहा है। खनिज संपदा के लूट पर रोक नहीं लग पा रही है। स्टोन क्रेषर अवैध तरीके से चल रहे हैं। प्रधानमंत्री सम्माननिधि का पैसा सबकों नहीं मिल पा रहा है। राजस्व की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। रोजगार का टोटा बना हुआ है। सांझा चूल्हा कार्यक्रम और मिड डे मील का अनाज उचित मूल्य दुकानों से नहीं दिया जा रहा है। पेट्रोल पंपों मे सभी तरह की सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। लूट थम नहीं रही है। महंगा पेट्रोल डीजल से लोग परेषान है। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से भी परेषानी बढ़ी हुई है। अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं किये जा रहे हैं। ग्राम सभा के प्रस्ताव कूड़ेदान में डाले जा रहे हैं। पोर्टल में दर्ज कराए जा रहे हैं या नहीं और उसके बाद क्या कार्यवाही की जा रही है इसकी कोई पड़ताल नहीं कराई जा रही है। यातायात व्यवस्थाएं चौपट हो गयी हैं। समय सीमा की बैठक कोई काम की साबित नहीं हो पा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं की कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। शासन प्रषासन गहरी नींद से जागे और मंडला जिले में उक्त समस्याओं के अलावा तमाम तरह की समस्याओं का निराकरण करावें ऐसी जनापेक्षा है।

No comments:

Post a Comment