Breaking

revanchal times new

महिला दिवस की ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव पर कार्यवाही शून्य

 



रेवांचल टाईम्स :- मण्डला महिला दिवस पर मण्डला जिले की जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत परसवाड़ा में गांव की संसद में महिलाओं के हित में कई प्रस्ताव पारित किये। ग्राम सभा में 8 मार्च को महिलाओं ने प्रशिक्षण, रोजगार की मांग की। साक्षर भारत मिशन की महिला प्रेरकों और सरकारी स्कूलों की काम कर चुकी महिला अतिथि शिक्षकों को नियमित कर स्थाई रोजगार प्रदान करने की मांग विशेष रूप से की गई। इसके अलावा तेजस्वनी परियोजना को राशि आवंटित करने, शिशु पालना केन्द्रों की महिला कार्यकर्ताओं को लंबित वेतन व पोषण आहार की राशि प्रदान करने, छात्रावास व कन्या हाईस्कूल खोलने, महिला पंचों को ग्राम पंचायत की बैठक की राशि प्रदान करने, मुख्यमंत्री राईज स्कूल खोलने, महिला किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान करने सहित कई मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया। शासन-प्रशासन से जनापेक्षा है कि महिलाओं द्वारा पारित प्रस्तावों पर शीघ्र परिणामकारी कार्यवाही की जावे। पारित प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे महिलाओं का आक्रोश बढ़ रहा है। सरकार शीघ्र ध्यान दें ऐसी जनापेक्षा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new