BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में धड़ल्ले से चल रहा नकली पुट्ठी का कारोबार प्रशासन जान कर भी है अनजान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 26, 2021

नैनपुर में धड़ल्ले से चल रहा नकली पुट्ठी का कारोबार प्रशासन जान कर भी है अनजान...



रेवांचल टाईम्स :- इन दिनों अबैध कारोबार अपने पूरे शबाब में कही अबैध सट्टा का हो या अबैध शराब का हो या फिर नकली पुट्ठी का हो वही जिम्मदारों को सब पता होने के बाद भी कार्यवाही न करना बल्कि ख़बरे प्रकाशित होने के बाद तत्काल मामले को रफा दफा करने में लग जाते है 

     वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों नैनपुर शहर में नकली पुट्टी का अबैध कारोबार  अधिक मात्रा में चल रहा है नैनपुर शहर में यहां के निवासी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए कितनी मेहनत मशक्कत करके दिन रात एक कर पैसा जोड़ते हैं लेकिन नैनपुर शहर के कुछ व्यापारी मोटी कमाई के चक्कर ग्राहकों को नकली माल दिया जा रहा है वही इनके मंसूबे पूरे होते नहीं दिखाई दे रहे उनके मंसूबों में तेजी से पानी फेरा जा रहा है नैनपुर में वार्ड क्रमांक 2 का एक निवासी जो कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग में स्थित दुकान को संचालित करता है जो कि हर कंपनी की नकली पुट्टी की प्राइवेट और शासकीय सप्लाई करते हुए खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है साथ ही जो पुट्ठी कीमत में अलग मन चाह पैसा लिया जा रहा है मात्र ₹350 के रेट में प्राप्त होती है वह उस छुट्टी की बोरी को ₹960 में बेच रहा है जो कि कटनी एवं दिल्ली से इसकी गाड़ी नैनपुर शहर में बिना जीएसटी बिल के धड़ल्ले से बेची जा रही है ऐसे लोग शासन प्रशासन को भी चूना लगा रहे हैं वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इन्ही व्यापारी की पुट्टी रेलवे स्टेशन नैनपुर में सन 2018 में प्लेटफार्म में लाखो की लगाई गई थी और साथ ही जैसे कि लामता केवलारी पलारी चिरईडोंगरी एवं अन्य रेलवे स्टेशन अन्य सरकारी दफ्तर नैनपुर एवं अन्य सरकारी संस्थानों में लगाई गई पर दो तीन साल में लाखों की हुई पुट्ठी ने दम तोड़ दिया मेन रोड में स्थित इस दुकानदार के नकली पुट्ठी बेच कर कितनो लोगो की मेहनत की कमाई में पानी फेर दिया है पर जिम्मदारों को क्या लेना देना कोई लुटता है तो लुटे वही जानकारी के अनुसार कुछ लोग तो इनसे खर्चा पानी लेकर इस बात को पब्लिश करने से भी मना कर देते हैं क्योंकि नैनपुर में दो से तीन ऐसे पत्रकार हैं जो कि इन घटनाओं को और बढ़ावा देते हैं अन्यथा अपने निजी स्वार्थ के चलते गलत और अबैध कारोबार का कर रहे है वही हप्ता महीना इनसे खर्चा लेते चले आ रहे हैं और इनका सपोर्ट करते हैं गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नकली पुट्टी की गाड़ी कंपनी के ब्रांड की 8 महीना पहले किसी जनप्रतिनिधि ओर स्थानीय पत्रकार के द्वारा मौके पकड़ी गई थी जिसे आनन-फानन में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से बात की गई और सब को उनके हिसाब से सहयोग राशि दी गई भ्रष्टाचार उजागर ना करते उसे बचाया गया था लेकिन अब इनके हौसले मंसूबे आखरी चरम पर है इनके द्वारा कई करोड़ों की पुट्टी बेचकर शासन प्रशासन को भी तरीके से चुना लगाया जा रहा है यहां तक की इस पुट्टी से जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह पुट्टी एक ही वर्ष में दीवाल से अपनी जगह छोड़ दी जिस का नजारा आप नैनपुर रेलवे स्टेशन में भी देख सकते हैं जिसकी पूरी पुट्टी झड़ गई जिसमें रेलवे को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा फिर इस दीवाल पर रेलवे के द्वारा ठेका निकालकर फिर से पुताई करवाई गई है और इन के संचालक ने कम से कम 3 वर्षों में लाखो, करोड़ की नकली पुट्टी बेची जा चुकी है जिसमें सीधा सीधा फायदा  करोड रुपए इनके जेब में आ गए हैं और यह इन पैसों से करोड़ों की संपत्ति एवं लग्जरी कारों में घूम रहे हैं यदि इसकी बारीकी से जांच कराई जाए तो बहुत बड़ी सच्चाई हम सभी के सामने होगी और दूध का दूध और पानी का पानी सभी के सामने सच होकर आ जाएगा। 

वही नगर में इन दिनों धड़ल्ले सट्टा का कारोबार भी अपने पूरे सबाब में मोहल्ले गली गली में पट्टियां लिखी जा रही पर पुलिस प्रशासन को न देखने की फुर्सत है ओर न कार्यवाही करने...

रेवांचल टाईम्स नैनपुर से राकेश पटेल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment