रेवांचल टाईम्स :- मंडला जिले में विगत दिवस महिष्मति एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी जिनका कार्यकाल पूर्ण हुआ वह भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ पुराने कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रकाश जयसवाल द्वारा अपने विगत कार्यकाल की प्रस्तावना रखी गई तत्पश्चात चुनाव अधिकारी धीरज अग्रवाल द्वारा अध्यक्ष पद हेतु दीपक ब्रजपुरिया को निर्विरोध सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
महासचिव हेतु रीतेश अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया
एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु विनीत जैन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया
अन्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, नितिन राजा रावत, सह सचिव दिलीप सिहानी, अशोक छत्री, रशीद खान एवं सहकोषाध्यक्ष में विवेक अग्रवाल चयनित हुए
वित्तीय सलाहकार के रूप में सीए धीरज अग्रवाल का नाम का चयन हुआ
वही संरक्षक मंडल के रुप में शशि शंकर कछवाहा, कैलाश रावत, प्रकाश जयसवाल का नाम चयन किया गया। ज्ञात हो कि महिष्मति एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज पिछले 8 वर्षों से निरंतर कार्यरत है एवं प्रशासन एवं उद्यमी के बीच में सेतु का काम करती है।


No comments:
Post a Comment