जबलपुर। कंट्रोल रूम में आयोजित थाना प्रभारी- उपनिरीक्षकों की बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने होली में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार में किसी भी तरह की हुड़दंग नहीं चलेगी, पूरे जिले में धारा 144 लागू है इसलिए पुलिस बल इसका विशेष ध्यान रखे। किसी भी थाना क्षेत्र में सुरक्षा पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
होली जलेगी पर 5 लोग ही रहेंगे
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने होली पर्व में किसी भी तरह की सुरक्षा न बिगड़े इसलिए थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि होली जलेगी परंतु में उसमें 5 लोग ही शामिल होंगे। कोरोना गाइड लाइन का जिक्र करते हुए एसपी ने कहा कि नियमों का पालन कराया जाए। सख्ती बरती जाए इसके बाद भी लोग माने तो कार्रवाई की जाए।

No comments:
Post a Comment