BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर नगर में पागलों का आतंक, पागल ने किया आज नगर की महिला पर हमला...हुई घायल....देखिए वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 27, 2021

नैनपुर नगर में पागलों का आतंक, पागल ने किया आज नगर की महिला पर हमला...हुई घायल....देखिए वीडियो





रेवांचल टाइम्स :- कहते हैं कि महिलाएं समाज का एक बहुत महत्वपूर्ण व ज़रूरी हिस्सा हैं जिनके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर क्या वास्तव में महिला को समाज का हिस्सा माना जाता है? महिलाओं ने शुरू से ही अपने अस्तित्व व अधिकारों को पाने के लिए बहुत सी लडाईयाँ लड़ी हैं, बहुत सी यातनाएँ झेली हैं। बहुत लम्बे समय के बाद महिलाओं को कानून का साथ मिला ओर पुरूषों के समान अधिकार मिले, पर मुझे कई बार लगता है की आज महिलाओं के अधिकार तो बहुत हैं पर मिलते कितने हैं या महिलाएं अपने अधिकार समाज से ले कितने पा रही है, इसका पता नही है।  


आज नैनपुर में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसमें एक महिला ने दूसरी महिला को बीच सड़क में शर्मसार किया नैनपुर शहर में कुछ समय पहले से मानसिक रूप से कमजोर महिलाएं घूम रही हैं जिसमें कुछ तो शुरुआत में ना किसी से बोलचाल करती थी ना ही किसी को कोई खतरा पहुंचाती थी कुछ मानसिक रूप से प्रताड़ित महिलाएं ऐसी भी हैं जो पूरे शहर में घूम घूम कर चाहे वह नगर की कोई भी जगह हो या फिर जगह पर चाहे कितना भी बड़ा लोगों का समूह हो मानसिक दृष्टि से कमजोर वह महिला गंदी गंदी गालियां बकने में कोई कसर नहीं छोड़ती जो कि नगर के लिए बहुत ही शर्मनाक है।


आज नगर में कुछ ऐसी घटना देखने को मिली जिसमें एक मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला ने शिवनी फाटक चौक में स्थित चाय दुकान संचालित करने वाली महिला राधाबाई पर अचानक हमला कर दीया जिसे पास में खड़े लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे से कैप्चर किया और कुछ ही देर में यह घटना पूरे नगर में हवा की तरह फैल गई नगर में अब इन पागलों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगा है जिससे लोगों को खतरा महसूस हो रहा है नगर प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और इन सभी पागलों को नगर से बाहर किसी पागलखाने में तत्काल पहुंचा देना चाहिए यदि अगर इनके द्वारा कोई दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।


जिस महिला पर आज हमला किया गया है वह महिला हमेशा से गरीबों को और इस तरह के मानसिक रूप से कमजोर लोगों को,कपड़े देकर ,चाय नाश्ता देकर, खाना खिलाकर ,एवं कई बार भोग वितरण कर उनका ख्याल रखती है। लेकिन आज उन्हें अपने कर्म का यह फल मिलेगा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था नगर में ऐसे कुछ लोग हैं जो इन पागलों पर अपनी बहुत मेहरबानी दिखाते हैं यदि उन्हें इन पागलों से इतना ही लगाव है।तो वह क्यों नहीं इन्हें अपने घर ही ले जाकर रखते हैं, या फिर इनके लिए ऐसी कोई व्यवस्था क्यों नहीं करते जिससे इन्हें नगर में भटकना न पड़े और यह नगर के लोगों के लिए खतरा ना बने नगर प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए वरना यह नगर के लिए एक बड़ी दुर्घटना का विषय बन सकता है।

No comments:

Post a Comment