BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दुर्गा समीति ने मनमाने किये मड़ई बसूली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 2, 2021

ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दुर्गा समीति ने मनमाने किये मड़ई बसूली



रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले विकास खंड के नजदीकी ग्राम  सारसडोली में लगने वाली मड़ई जिले के प्रमुख मड़ई में से एक है। जो अब धीरे धीरे बिवादों में घिरता नजर आ रहा है। मड़ई दिनांक 25/2/2021 से 27/2/2021तक तीन दिवसीय आयोजित की गई।इस मड़ई में दूर - दूर से व्यापारीगढ़ व्यवसाय करने आते हैं। तथा विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन व्यापारियों द्वारा लगाए जाते रहे, परन्तु इस वर्ष कोरोना काल के चलते मड़ई को भी कोरोना संक्रमण जैसी बीमारी अपनी चपेट में ले ली न मड़ई में किसी प्रकार का मनोरंजन और न ही झूले लाए गए। और वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विक्री ठीक होने से व्यापारी खुश नजर आए। वही थाना प्रभारी मेंहदवानी के सतर्कता के चलते किसी प्रकार का झंडा - मुंडा व तीन पत्ती जुआ का खेल नहीं चला पुलिस की तैनाती के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना भी नहीं घटी। इस वर्ष मड़ई आयोजन के पूर्व 26 जनवरी को ही ग्राम पंचायत सारसडोली के द्वारा मड़ई की  शुल्क बसूली करने हेतु दुर्गा समिति के नाम से प्रस्ताव पारित कर दी गई थी परन्तु प्रस्ताव निरस्त करने के लिए मड़ई के एक सप्ताह पहले मड़ई की नीलामी हेतु ग्राम कोटवार से मुनादी करवाई गई, सरपंच की अनुपस्थिति में मड़ई नीलामी स्थगित कर दिया गया था। मौके का फायदा उठाते हुए दुर्गा समिति ने मड़ई में आए व्यापारियों से जबरदस्ती ताव हर व्यापारी से दो-दो सौ रुपए कि मांग किए परन्तु बिक्री के हिसाब से 50 रुपए,100 रुपए किसी ने 200 रुपए तक की राशि दी। समिति द्वारा ग्राम पंचायत की रसीद मकान कर, सफाई कर, जल कर एवं प्रकाश कर की रसीद व्यापारियों को दी जो शासन विरुद्ध की गई। आपको बता दें इसके पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा बाजार एवं मड़ई की नीलामी एक साथ कर दी जाती थी। मड़ई में जमीन मालिक को भी मड़ई लगवाने की राशि दी जाती थी, परन्तु इस वर्ष जमीन मालिक से मड़ई लगवाने पर सलाह नहीं ली गई। जमीन मालिक नर्मदा प्रसाद साहू का कहना है कि मेरे जमीन में मड़ई लगवाने की राशि तो नहीं मिली पर जमीन में अनावश्यक सामग्री पत्थर,ईंट,कांच, कचरा इत्यादि फैला दी गई। मेरे ऊपर दुर्गा समिति द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि तुम व्यापारियों से राशि बसूल किए हों, जिससे आने वाले समय में मड़ई लगाना विवादों से घिरता नजर आएगा। मड़ई में आए व्यापारियों से जबरदस्त ताव से राशि बसूल करने एवं पंचायत रसीद मकान कर,जल कर एवं प्रकाश कर की रसीद व्यापारियों को देने से जांच का विषय बन गया है। जिसकी शिकायत पुलिस थाना मेंहदवानी में की गई है।

रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment