BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रशासन की उदाशीनता और बाहरी व्यापारियों की जिद में लगा ली दुकान मेले में लगी भीड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 2, 2021

प्रशासन की उदाशीनता और बाहरी व्यापारियों की जिद में लगा ली दुकान मेले में लगी भीड़





रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में होती खुलेआम आदेशो की अवहेलना जिम्मेदार लोग तो गांधी जी के तीन बन्दर बन बैठे है न अच्छा देखो न अच्छा सुनो न ही अच्छा करो बस गांधी जी की फोटो वाले नोट मिल जाये उन्हें कोई मतलब नही की कौन क्या कर रहा है और गांधी जी की फोटो के सामने तो अच्छे  अच्छाओ की बोलती बंद हो जाती है।

     वही पूरे देश मे कोरोना जैसी महामारी धीरे धीरे पुनः अपना पैर पसार रही है और एक तरफ बाजार, मड़ई, मेलो, में बिना मास्क के लापरवाही से भीड़भाड़ नजर आ रहे लोग 

       मुख्यालय मवई में आयोजित  बड़ा देव महादेव मेला शासन प्रशासन ने इस बार कोविड 19 करोना एवम नक्सली घटनाओं को  ध्यान रखते हुए किया था मेला निरस्त कर दिया था इसके चलते स्थानीय एवम आसपास के व्यापारियों द्वारा भी मेले को लेकर किसी प्रकार की कोई तैयारी नही की गई किंतु बाहरी व्यापारियों द्वारा आकर जबरदस्ती अपनी दुकानें लगा ली एवं मेले जैसा माहौल तैयार कर दिया रविवार को जैसे ही क्षेत्र में लोगो को पता चला मेला लग गया अचानक दोपहर बाद भीड़ बढ़ गई संबंधित अधिकारी न जाने किस निद्रा में लीन थे जिन्हे व्यापारियों की मन मर्जी दिखाई नही दी समाचार पेपर में भी प्रमुखता से इस खबर का प्रकाशन किया गया की निद्रा में लीन प्रशासन जाग जाए और व्यवस्था बनाए व्यापारियों को समझाए किंतु आनन फानन में शुक्रवार को जनपद कार्यालय मवाई द्वारा ग्राम पंचायत मवाई को पत्र लिख कर अपनी जवाब दही से पल्ला झाड़ लिया गया रविवार को मवाई मुख्यालय में अनियंत्रित भीड़ देखी गई शासन की ओर से व्यवस्था बनाने कोई नही दिखा व्यापारी अपने मन की करने में उतारू हो गए वही स्थानीय लोगो का मानना है आनेवाले एक दो दिन भीड़ और ज्यादा बढ़ने की संभावना ही यदि प्रशासन हरकत में नही आया तो एवम इस भीड़ में यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जवाब देही किसकी होगी समझ से परे है।


कलेक्टर के आदेश भी हवा में उड़े

 

    बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाल ही में मंडला कलेक्टर द्वारा अभी एक आदेश जारी किया गया है जो मंडला जिले की राजस्व सीमा में पालन किया जाना ही किंतु इस आदेश के निकलने के 4 दिन के भीतर ही हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी होकर मेला लगा ली जिसे देखने वाला कोई नही ही मवई मुख्यालय में इस हाल को देख कर तो लगता ही कलेक्टर आदेश पे आदेश जारी करते भी रहे तो उस आदेश का पालन करने वाला या आदेश का पालन का पालन करवाने वाला मवई में कोई नही है स्थानीय लोगो द्वारा भी फोन कॉल करके समंधित आला अधिकारियों को जानकारी दी किंतु संबंधित अधिकारी भी पूरे मामले को जानकर भी उदाशीन बने रहे।

No comments:

Post a Comment