BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छह एटीएम से एक लाख 6 हजार उड़ाने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 2, 2021

छह एटीएम से एक लाख 6 हजार उड़ाने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा



रेवांचल टाईम्स :- लगातार एक बाद एक 6 ए टी एम को से रुपये पार करने वाले आरोपियों को पकड़ने में  पुलिस सफलता मिली है वही एसबीआई एटीएम चैनल प्रबंधक अनुज कुमार ठाकुर ने शिकायत की थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे निकाले है। शिकायत के बाद पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी खंगाले तथा हुलिए के आधार पर तीन युवकों को पकड़ा यह सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपितों में शाकिर पिता अली शेर (24)निवासी ग्राम घागोट जिला पलवल हरियाणा, अब्बास पिता आरिफ खान निवासी रोजका नूह हरियाणा, इलियास पिता निजर खान (34) निवासी उधम नगर फरीदाबाद हरियाणा शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उनके पास से चोरी किए पैसे, एटीएम व लोहे का औजार बरामद किया है। आरोपियों के पास से हरियाणा पासिंग की कार भी बरामद हुई है। आरोपियों ने शहर के तीन थाना क्षेत्र के एटीएम को निशाना बनाया था जिसमें सागरपेशा, चित्रकूट कांप्लेक्स के तीनएटीएम, ओम आदित्य धाम, मुल्लाजी पेट्रोल पंप के एटीएम तथा पीजी कॉलेज मार्ग के एटीएम को निशाना बनाया था। इनको पकड़ने में कोतवाली टीआई मनीषराज भदौरिया व उनके स्टॉफ si राजेश साहू, asi राघवेंद्र उपाध्याय, छतर सिंह भलावी, आदित्य रघुवंशी, नितिन, प्रेम प्रकाश शुक्ला, अंकित शर्मा की मुख्य भूमिका रही हैं।

No comments:

Post a Comment