रेवांचल टाइम्स - सिवनी जिला चिकित्सालय सिवनी द्वारा आज दिनांक 25/03/2021 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टी.बी हारेगा देश जीतेगा एवँ टी.बी रोग से बचाव हेतु सायकिल रैली जिला अस्पताल सिवनी से नगरपालिका होते हुए शुक्रवारी चौक, गांधी भवन ,बाहुबली चौक होते हुए जिला अस्पताल सिवनी में रैली का समापन किया गया एवँ बच्चों को प्रस्सति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया संस्था द्वारा रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि कोई टी.बी की बीमारी से ग्रसित है तो उनका जिला अस्पताल में निःशुल्क इलाज किया जाएगा यदि किसी को टी. बी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत जिला अस्पताल से संपर्क करें आज के इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल सिवनी से जिला क्षय रोग अधिकारी एवँ उनका समस्त स्टाप एवँ न्यू अभिनव प्रयास संस्था सिवनी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण की सहभागिता रही संस्था द्वारा टी. बी का प्रचार प्रसार सम्पूर्ण जिले में किया जा रहा है न्यू अभिनव प्रयास संस्था मीडिया प्रभारी -के.नागराज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment