BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को तिलक वंदन व श्रीफल से सम्मानित किये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 25, 2021

मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को तिलक वंदन व श्रीफल से सम्मानित किये



रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर मध्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक  अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर परिसर पर मध्य प्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर व मंडला जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के निर्देशन में भाजपा मंडल मोहगांव के द्वारा ग्राम पंचायत सिंगारपुर में मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित तीनों ग्राम पंचायत सिंगारपुर,  उमरिया,सुड़गाँव के लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव पुषाम ने बताया कि कांग्रेस में एकजुटता ना होने के कारण भाजपा को पुनः सरकार चलाने का मौका मिला। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में ताल मेल ना होने से ही विधायक एवं मंत्री इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। वही मंडल अध्यक्ष रूपेंद्र खड़गरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार  के नेतृत्व में अच्छे कार्य हो रहें है। भाजपा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  आमजन को मिल रहा है। एवं  भाजपा सरकार के आने से ही महिलाओं को मान सम्मान मिल रहा है। इसके पहले कांग्रेस शासन काल में  महिलाओं को मान सम्मान नहीं दिया जा रहा था। मध्य प्रदेश सरकार ने  विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को  लाभ दिलाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सिंगारपुर सरपंच श्रीमती पुष्पा परते ने अपने उद्बोधन में बताया कि मध्य प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही है। जो आम जनता को उनका लाभ मिल रही है। ग्राम पंचायत सिंगारपुर के अंतर्गत तीनों ग्रामों में हितग्राही मुल्क कार्य हुए व हो रहे हैं जैसे  मनरेगा योजना के तहत खेत तालाब, मेंढ बंधान, प्रधानमंत्री आवास, सीसी सड़क निर्माण कार्य, पेयजल व्यवस्था हेतु नल जल योजना, रंगमंच निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य,सभी प्रकार के पेंशन योजना, संबल योजना  व मनरेगा के तहत विभिन्न निर्माण कार्य व अन्य योजनाओं के तहत कार्य हुए व कराई जा रही हैं। 



कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को जैसे खेत तालाब योजना, मेढ बंधान कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा तिलक वंदन कर, पुष्पमाला, श्रीफल व गमछा से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष व जनपद पंचायत मोहगांव उपाध्यक्ष रुपेंद्र खड़गरे, जनपद पंचायत मोहगांव अध्यक्ष मालती मरावी, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष शिव पुषाम, महामंत्री राजाराम चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष गोवर्धन यादव, सिंगारपुर सरपंच पुष्पा परते, भाजपा ब्लाक उपाध्यक्ष व उपसरपंच राजेश चक्रवर्ती, उमरिया सरपंच पुसिया मार्को, सुड़गांव उपसरपंच सुखराम पंद्रो, सिंगारपुर सचिव गोपाल सिंह धुर्वे, रोजगार सहायक सुरेश विश्वकर्मा, सुड़गांव सचिव कमलेश यादव,रोजगार सहायक महेश परते, उमरिया रोजगार सहायक प्रकाश मरावी, गोरे लाल यादव, राजेंद्र दुबे, रवि बसल, प्रकाश पाटवेकर, कैलाश संत, धरम दास बैरागी, हल्केराम कुड़ापे, ब्रज लाल गौतम,  बस्सू लाल यादव, धनीराम परते, कलीराम भारतीया,अमीषा गौतम,राजेश धुर्वे, पूनाराम मसराम सहित तीनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि गण व लाभान्वित हितग्राही बंधु , ग्रामीण जन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment