रेवांचल टाईम्स:- महाशिवरात्रि पूरे भारतवर्ष में बेहद धूमधाम से मनाई जाती है. इस दिन भक्तजन अपने प्रिय भोले को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं शिवलिंग पर जल, दूध और धतूरा आदि चढ़ाते हैं.
नैनपुर के अन्तर्गत महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। शिवरात्रि महापर्व को लेकर हजारों श्रद्धालूओं ने विभिन्न शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नैनपुर आज दिनांक 10/3/2021 को ग्राम निवारी से लगभग 50 से 60 लड़कों को नर्मदा जल कावड़िया यात्रा के लिये निवारी के हनुमान मन्दिर से तिलक बंदन के साथ श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।नैनपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिरों को आर्कषक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालु उपवास पर रहकर फल, फूल, बेलपत्र, भागपत्र, गंगाजल, दूध आदि लेकर नजदीक के शिव शिव मंदिरों में पहुंच कर बेलपत्र आदि चढ़ाकर जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मंदिरों में शिव भक्ति गीत से सारा वातावरण भक्तिमय लग रहा था।
नैनपुर नगर में हर साल की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नगर के प्रत्येक चौराहों में श्रद्धालु भक्तों के लिए भोग और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया नगर में स्थित शिव मंदिरों में हवन पूजन के साथ धूमधाम से भोलेनाथ के जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण गूंज गया और भोग वितरण और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
निवारी में भी कांवरिया लेकर आए हुए श्रद्धालु और लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का धूमधाम से स्वागत हुआ इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य मन्नु ठाकुर, मनोज ठाकुर,नितेश झरिया और अन्य साथी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment