BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 9, 2021

नैनपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन




रेवांचल टाईम्स :- सोमवार 8 मार्च से जबलपुर-चांदाफोर्ट स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ जबलपुर रेल मंडल द्वारा किया जा रहा है। इसके  लिये सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह ट्रेन शाम 4.30 बजे जबलपुर से रवाना होगी और मंगलवार को रात एक बजे चांदाफोर्ट पहुचेगी।

रेलवे से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन क्रमांक 02274/02273 जबलपुर-चांदाफोर्ट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार,गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह चांदाफोर्ट से भी इन्हीं दिनों के मुताबिक जबलपुर के लिए रवाना होगी।आज इस ट्रैन को वर्चुअल माध्यम से माननीय पीयूष गोयल रेल मंत्री दिल्ली से हरी झंडी दिखाएंगे वही जबलपुर स्टेशन पर  स्थानीय सांसद राकेश सिंह इस ट्रैन को हरी झंडी दिखाएंगे

ये कोच लगेंगे

ऊक्त ट्रेन में 2 एसएलआर,4 जनरल,5 स्लीपर और 1 एसी कुल 12 कोच लगेंगे।

जबलपुर से शाम 4.30 बजे रवाना होने के बाद ऊक्त ट्रेन मदनमहल,कछपुरा,नैनपुर,बालाघाट,गोंदिया स्टापेज के बाद रात 1 बजे चांदाफोर्ट पहुचगी।

इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी ट्रेन

बताया जाता है कि ऊक्त ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी इससे समय की बचत होगी और यात्री कम समय में ज्यादा सफर कर सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन का मेंटिनेंस और रखरखाव जबलपुर और दक्षिण पूर्व मध्य रेल यानी दोनों जगह किया जाएगा।

घंसौर स्टापेज की उठी मांग

खास यह है कि रेल्वे द्वारा ब्राडगेज लाइन से ट्रेनों का परिचालन किया तो जा रहा है लेकिन किसी भी ट्रेन का स्टापेज घंसौर नहीं दिया। इससे वहां के निवासियों में आक्रोश उपज रहा है। इस संबंध घंसौर,मेहता,कहानी,लखनादौन, गणेशगंज,शिकारा,पिंडरई,बालपुर,खमरिया,मंडला आदि के नागरिकों का कहना है कि या तो जबलपुर से नागपुर इंटरसिटी चलाई जाए नहीं तो वर्तमान में चल रही ट्रेनों का स्टापेज घंसौर दिया जाए। उनका कहना है कि घंसौर में तहसील है उसके आसपास 1 सैकड़ा गाँव है जहां के निवासियों को नागपुर जाने कोई सुविधा नहीं है। बस में लूटते जाने से उनका स्वास्थ खराब हो रहा है। उन्होंने पमरे और मंडल रेल प्रशासन से स्टापेज की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने कहा गया है।ज्ञात हो कि इस महत्वपूर्ण जबलपुर गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना में नागपुर डिवीजन की उदासीनता के चलते एक भी नियमित पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत नहीं की गई है। जिससे मंडला जिले की गरीब आदिवासी जनता बसों में चार गुना किराया देने पर मजबूर हैं।

No comments:

Post a Comment