BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री ने मण्डला जिले की राष्ट्रीय उद्योग सखी पुरुष्कार से पुरष्कृत श्रीमति लक्ष्मी भाँवरे से संवाद किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 9, 2021

मुख्यमंत्री ने मण्डला जिले की राष्ट्रीय उद्योग सखी पुरुष्कार से पुरष्कृत श्रीमति लक्ष्मी भाँवरे से संवाद किया



रेवांचल टाइम्स  - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम "नारी तू नारायणी"  महिला स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपये का ऋण वितरण, अनदाई वेबसाइट का शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान   हितग्रहियों से सीधा संवाद किया गया।



जिसमे मण्डला जिले की लक्ष्मी भाँवरे  जिन्होंने आजीविका स्व सहायता समूह की सदस्य बनकर शुरुआत की फिर सचिव बनी. आज ग्राम संगठन की अध्यक्ष हैं. कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर  हैं  जिन्होंने खुद भी व्यवसाय किया एवम अन्य साथियों को भी प्रेरित किया . जिसके कारण वर्ष 2019 में दिल्ली में आयोजित 29 राज्यो से आये कृषि सखी दीदीयों में मध्यप्रदेश का नेतृत्व किया, और सर्वश्रेष्ठ उद्योग सखी का सम्मान मिला.ये राष्ट्रीय सम्मान से समूह, ग्राम संगठन और कंपनी भी गौरान्वित हुई. मण्डला जिले का नाम रोशन किया  

आज हुए सीधे संवाद में लक्ष्मी भाँवरे ने कम समय मे कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी की सफलता की कहानी प्रदेश के मुख्यमंत्री को सुनाया. माननीय मुख्यमंत्री जी ने लक्ष्मी दीदी की बातों को सुनकर  तारीफ भी की  और बोला आप कान्हा प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से कंपनी से जुड़े किसानों को उनके घर से ही बाजार से ज्यादा मूल्य पर खरीदी करके अपनी कंपनी से जुड़े किसानों को और अपनी कंपनी को जो फायदा पहुंचा रहे हो वो तारीफ के योग्य है। कार्यक्रम का आयोजन कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी के जिला कार्यालय मृदुकिशोर कालोनी ।मण्डला में आयोजित हुआ कार्यक्रम में मण्डला कलेक्टर माननीय हर्षिका सिंह कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी की सभी संचालक मंडल सदस्य राहुल झरिया, जमना प्रसाद नंन्दा, आदित्य सेठिया, उपासना पटेल, कंचन पटैल दुर्गेशिनी पटैल, आजीविका मिशन से भगवानदास भैंसारे ऋषभ सिंह ,सौरभ उपाध्याय , कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ विशाल मेसराम, एक गांव टेक्नोलॉजी से सुरेंद्र गुप्ता, नीलेश दुबे  सरिता अग्निहोत्री, जनअभियान परिषद से राजेन्द्र चौधरी की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment