BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान महापंचायत को सफल बनाने पहुँचे किसान नेता रवि दत्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 20, 2021

किसान महापंचायत को सफल बनाने पहुँचे किसान नेता रवि दत्त

 



रेवांचल टाइम्स:- सिवनी/  24 मार्च 2021 जिले में आयोजित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष  रवि दत्त का सिवनी आगमन हो चुका है सिवनी में किसान विरोधी काले कानून वापसी न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाये जाने की माँग को लेकर चल देश व्यापी किसान आंदोलन के पाँचवे चरण में किसानों को जगाने के उद्देश्य से देश व्यापी किसान महापंचायते आयोजित हो रही है ।



सिवनी जिले की किसान महापंचायत में अंतरराष्ट्रीय शूटर पूनम पंडित महाराष्ट्र/गुजरात की किसान नेता प्रतिभा सिन्धे सहित शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्का जी,अभिमन्यु कोहड़,नरेश यादव  ओर सिवनी जिले से लगे नरसिंगपुर बालाघाट छिंदवाड़ा मंडला जिले के किसान नेता शामिल होंगे। 

जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रवि दत्त ने कहां किसान मजदूर व्यापारी सब हमारे भाई है हम गांधी वादी तरीके से अपना कार्यक्रम चला रहे है ।

यह आंदोलन सिद्ध कर देगा कि जनता ताकतवर या नेता भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है जिसे वर्तमान सरकार ने सुप्रीमों गणराज्य की ओर ले जाने का काम कर रही है।

किसानों के आंदोलन की माँगो को सरकार द्वारा नही माने जाने पर अग्रिम कार्ययोजना के बारे में कहा कि 26 तारीख को राष्ट्रव्यापी बंद होगा जिसमें गॉव का किसान शहर नही आएगा हम कोई दुकान बंद कराने नही जायेगे इसके बाद किसानों के जो 40 सुप्रीम सदस्य तय करेंगे उनके परिपालन में कार्य करेंगे। लड़ाई निरन्तर लड़ते आ रहे है लड़ते रहेंगे।

सरकार को झुका कर रहेंगे।

किसान आंदोलन में विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओ के आंदोलन में सहभागिता के जबाब में कहां की वो भी हमारे परिवार के है कोई अम्बानी अडानी या नेताओं के परिवार के नही है लड़ाई सरकार से है जो अड़ियल तरीके से डटी हुई है। किसानों के खेत खलिहान को बचाने की लड़ाई है जो लड़ाई में साथ है उनका स्वागत है यह लड़ाई कोई राजनीतिक दल की नही किसानों की लड़ाई है।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment