BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामोदय गृहप्रवेश काय॔ क्रम अंतर्गत जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र मैं 153 नवनिर्मित आवासो मैं गृहप्रवेश करवाया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 20, 2021

ग्रामोदय गृहप्रवेश काय॔ क्रम अंतर्गत जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र मैं 153 नवनिर्मित आवासो मैं गृहप्रवेश करवाया गया

 


 

रेवांचल टाईम्स :- क्षैत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की सारगर्भित उपस्थिति मैं आयोजित किया गया कार्यक्रम

नैनपुर - गत दिनों मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नैनपुर मैं ग्रामोदय काय॔ क्रम के अंतर्गत यहाँ पर 153 नवनिर्मित  आवासो का गृहप्रवेश  प्रधानमंत्री आवास के ग्रामीण हितग्राहियों को लाभान्वित करवाया गया ।इस आयोजित काय॔ क्रम मैं मण्ड़ला विधान सभा क्षैत्र के विधायक देवसिह सैयाम के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत नैनपुर के उपाध्यक्ष संतोष तिवारी की अध्यक्षता मैं जगह जगह गृहप्रवेश करवाया गया । आयोजित काय॔ क्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए यहाँ पर जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी जी के जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार  यहाँ पर संबंधित क्षैत्र के नोड़ल अधिकारियों एवं स्थानीय ग्राम पंचायत सचिवों,  रोजगार सहायको के साथ ही यहाँ के जनप्रतिनिधियों की सारगर्भित उपस्थिति मैं ग्रामीण गरीब हितग्राहियों को प्रधानमंत्री  आवास योजना के अंतर्गत गाँव मैं बने नवीन आवासो का गृह प्रवेश के अंतर्गत सभी 74 ग्राम पंचायतों मैं इस काय॔ क्रम के आयोजित करके इनके हितग्राहियों को आवासो मैं उत्साह पूर्वक प्रवेश दिलवाकर इन्हें मालिक बनाया गया है । अब गरीब हितग्राहियों अपना स्वत: के पक्के मकानों मैं रह सकेंगे । जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र मैं लगातार शासन की बहुआयामी विकासोन्मुखी योजनाओं को मूर्त रूप देकर गाँव के अंतिम छोर मैं निवासरत गरीब हितग्राहियों को सभी विकासोन्मुखी योजनाओं से हर दम लाभान्वित करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है । यहाँ पर पात्रता के अनुसार ग्रामीण अंचलों मैं गरीब हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवासो का लाभ देकर इन्हें कच्चे मकानों से मुक्त कर इनके पक्के आवासो का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसके लिए यहाँ पर संबंधित क्षैत्र के उपयंत्रियो को लगातार निर्देशित कर समय शीमा के अन्दर ऐसे तमाम निर्माण कार्यों को जनपद स्तर से समय समय पर मुआयना कर हितग्राहियों को लाभान्वित कर रहे हैं ।

No comments:

Post a Comment