BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 20, 2021

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न




रेवांचल टाईम्स :- जिले की सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रखे जाएंगे बंद


  जिले में कोरोना संक्रमण के प्रकरणों की संख्या में वृध्दि के दृष्टिगत कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कोरोना संक्रमण की जिले में वर्तमान स्थिति और शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए समिति के सदस्यों से सुझाव और विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सुमन ने बताया कि वर्तमान में जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 के प्रकरण तेजी से बढ़ रहे हैं। आगामी दिवसों में संक्रमण और बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत रोकथाम के उपायों का अभी से कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले की सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखे जाएंगे। इनमें केवल दवाइयों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों, प्रतिष्ठानों को ही छूट दी जाएगी। आगामी 21 से 31 मार्च 2021 तक रेलवे को छोड़कर शेष लोक परिवहन के वाहनों का महाराष्ट्र आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में व्यापारिक संगठनों और समिति के अशासकीय सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी बाज़ार एक साथ रविवार के दिन बंद रहेंगे। बैठक में चर्चा की गई कि आगामी दिवसों में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन कर होली पर्व के स्वरूप के संबंध में पुनः बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री सुमन ने समिति के सभी अशासकीय सदस्यों से कोरोना वैक्सिनेशन के लिए 60 वर्ष और अधिक के व्यक्तियों को प्रेरित करने और आम जन में संक्रमण से बचने के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की, जिससे संक्रमण को नियंत्रण में किया जा सके और जिले में उपलब्ध टीकाकरण क्षमता का पूरा उपयोग हो सके। उन्होंने राजस्व और पुलिस के अधिकारियों को हर एक घंटे में बड़े बाजारों में पेट्रोलिंग कर संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपायों का पालन सुनिश्चित कराने और ना मानने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल द्वारा जिलेवासियों से अनावश्यक यात्रा ना करने और संक्रमण को फैलने से रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की प्रधान श्रीमती कांता ठाकुर, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, पूर्व विधायक रमेश दुबे, विवेक साहू, रमेश पोफ़ली, दौलत सिंह ठाकुर, व्यवसाई आशुतोष डागा व विजय झांझरी, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके, एस.डी.एम. अतुल सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.गिरीश बी.रामटेके, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ.सुशील राठी, डिप्टी कलेक्टर अजीत तिर्की व अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल सहित समिति के सभी शासकीय व अशासकीय सदस्य उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment