रेवांचल टाईम्स :- लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। जनता अपने काम करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को चुनती है और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि हर दिन हर समय जनता के कहे अनुसार काम करें। मैंने अपने जीवन में अपना हर काम जनता के आदेश से ही किया है और आगे भी जनता का ही आदेश मेरे लिए सर्वोपरि होगा। मेरा सर्वस्व आम जनता जनार्दन के लिए समर्पित है, यह कहना है बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा का। जो पंचायत संवाद यात्रा के तहत शुक्रवार को वनांचल मवई के ग्राम छपरतला, जैतपुरी और परसेल पहुंचे थे। इन ग्रामों में विधायक ने विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कर कार्यों को आम जनता को समर्पित किया। ग्राम छपरतला में 49 लाख 58 हजार रुपये की लागत से नलजल योजना एवं ग्राम जैतपुरी में 42 लाख 90 हजार रुपये लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन लोकार्पण किया गया।
इन कार्यक्रमों में विधायक के साथ जनपद पंचायत मवई अध्यक्ष मवई राजेश्वरी मनोटिया, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू हरदहा, यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष इमरान खान, सरपंच छपरतला अमर सिंह पट्टावी, उपसरपंच छपरतला दयावती साहू, लखन भघेल, अमर साहू, भगीरथ मरावी, दया भाई, कमल सिंह, ओमकार बरया, भवानी भाई, मुकेश, अमर्त सिंह, दिनेश, सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस दौरान अनिल झरिया सुख चेन परते ,विष्णु सिंह मार्को , रामनाथ साहू, मंशाराम साहू, भवानी साहू, मुकेश साहू राजेंद्र साहू , राजकुमार चक्रवर्ती, श्रीमति लीला झरिया, कला परते, अमृत लाल साहू सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

No comments:
Post a Comment