रेवांचल टाइम्स - मण्डला (26 मार्च 2021) - 25 मार्च 2021 की शाम 4 बजे से 26 मार्च 2021 की शाम 4 बजे तक 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार टीसीपी कॅलोनी परिसर ग्राम बिंझिया निवासी 51 एवं 30 वर्षीय महिला तथा 32 वर्षीय पुरूष, एमके कॉलोनी ग्राम कटरा निवासी 25 वर्षीय पुरूष, बूढ़ीमाई वार्ड महाराजपुर निवासी 20 वर्षीय पुरूष, ग्राम ग्वारा पुलियाटोला निवासी 65 वर्षीय महिला, ग्राम कान्हा मोचा निवासी 33 वर्षीय पुरूष, बीजाडांडी के ग्राम देवझिर निवासी 60 वर्षीय पुरूष, जिला जेल परिसर मंडला निवासी 30 वर्षीय पुरूष, सरदार भगत सिंह वार्ड मंडला निवासी 78 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
Friday, March 26, 2021

जिले में आज फिर मिले 10 कोरोना पाँजिटिव केस देखे कहा कहा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment