BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाटिया किराना और V-2 पर हुई कार्यवाही....जाने कितना हुआ जुर्माना कब तक रहेंगे सील....पढ़ें पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 26, 2021

भाटिया किराना और V-2 पर हुई कार्यवाही....जाने कितना हुआ जुर्माना कब तक रहेंगे सील....पढ़ें पूरी खबर


रोको-टोको अभियान के तहत आज शुक्रवार की शाम एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में नौदरा ब्रिज स्थित किराना स्टोर्स भाटिया ब्रदर्स को सील कर दिया गया तथा रेडीमेड वस्त्रों के शोरूम व्ही-2 से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। तहसीलदार रांझी श्याम नंदन चंदेले के मुताबिक दोनों संस्थानों पर कार्यवाही फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम की अवहेलना करने पर की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने एसडीएम रांझी के नेतृत्व वाले दल ने आज सिविक सेंटर स्थित दवा बाजार एवं चौपाटी पर भी कार्यवाही की गई तथा करीब 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। है।

No comments:

Post a Comment