BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नरसिंहपुर ने मण्डला रेड को 41 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

नरसिंहपुर ने मण्डला रेड को 41 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश



रेवांचल टाईम्स :- नरसिंहपुर एवं जेपी जबलपुर के मध्य पहला क्वार्टर फाइनल आज मण्डला स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित सांसद कप अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को मण्डला रेड एवं नरसिंहपुर के मध्य हुये मैच का शुभारंभ जिले के सम्मानित पत्रकारों एवं मीडिया कर्मी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। सांसद कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच में नरसिंहपुर ने 41 रन से जीत दर्ज की। इसके पूर्व नरसिंहपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाये। नरसिंहपुर टीम की ओर से कुलदीप ठाकुर ने सर्वाधिक 48 रन और लकी साहू ने 41 रन बनाये तो वहीं मण्डला रेड की ओर से सौरभ यादव ने 30 रन देकर 4 विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी मण्डला रेड की टीम ने 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये 117 रनों में ऑल आऊट हो गई। मण्डला रेड की ओर से अमन मुखाड़े ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये तीन चौके और पॉच छक्कों की मदद से 55 रन बनाये तो वहीं नरसिहंपुर की ओर से अभिषेक पाठक ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 15 रन देकर 5 विकेट झटक कर मैच को मण्डला रेड से छीन लिया। अभिषेक पाठक द्वारा मैच में हरफनमौला प्रदर्शन कर मैन ऑफ दा मैच खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल नरसिंहपुर एवं जेपी जबलपुर के बीच दोपहर 12 बजे खेला जायेगा।

ये रहे उपस्थित

        सांसद कप 2021 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खिलाडिय़ों एवं आयोजकों के उत्साहवर्धन के लिये हनुमान तिवारी, सुनील दुबे, सुधीर कसार, सुधीर उपाध्याय, विवेक अग्रिहोत्री, जावेद अली, कृष्णा साहू, शशांक चौबे, श्रीमती ममता चौरसिया, सावन ठाकुर, शंभू शुक्ला, संतोष तिवारी, देवेन्द्र यादव, सिकंदर अली, लखन भाण्डे, विदिप मरकाम, दिप्ती कौर, पूजा ज्योतिषी, डॉ. विवेक जयसवाल, अनुराग चौरसिया, शशि पटैल, मिनी सिंह, मिली सिंह, मदन नीखर सहित मीडियाकर्मी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment