BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम आदमी पार्टी के पर्यवेक्षक का सिवनी दौरा सम्पन् आधा सैकडा से अधिक लोगों ने ली आप की सदस्यता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

आम आदमी पार्टी के पर्यवेक्षक का सिवनी दौरा सम्पन् आधा सैकडा से अधिक लोगों ने ली आप की सदस्यता

 



रेवांचल टाइम्स  - सिवनी/ दिल्ली गुजरात के रास्ते आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के नगरीय चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है जहाँ प्रदेश की मुख्य  पार्टियां काँग्रेस भाजपा धन्ना सेठों को अपना उम्मीदवार बना रही वहीं आम आदमी पार्टी अलग हटकर जनता के सेवादारों को महत्व देते हुए प्रत्याशी बना रही है आज स्थानीय सर्किट हाउस में दिल्ली से केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुठेत जी के साथ प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जयसवाल प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा  का आगमन हुआ आप  कार्यकर्ताओं गाजे बाजे  फूल मालाओं के साथ अपने नेताओं का स्वागत कर सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब प्रतिमा में माल्यापर्ण पश्चात स्थानीय सर्किट हाउस में नगरी निकाय चुनाव संभावित प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के साथ साक्षात्कार लिया ततपश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधन पश्चात पत्रकारों के तीखे जबाबों का जबाब दिया पत्रकार वार्ता के बाद आधा सैकडा से अधिक स्थानीय सिवनी के नागरिकों ने दिल्ली सरकार के काम व आम आदमी पार्टी की विचारधारा को अंगीकृत करते हुए आप की सदस्यता ग्रहण की ।


दिल्ली मॉडल में चुनाव लड़ेगी आप डॉ मुकेश जयसवाल


प्रदेश के संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जयसवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहाँ की प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से नगरीय निकाय चुनाव लड़ने जा रही है आज से लगभग 20  दिन पहले प्रत्याशी चयन प्रकिया का पहला चरण में 1200 से अधिक आवेदन मिले थे जिसमें  साक्षात्कार के बाद 107 प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। और अभी प्रत्याशी चयन प्रकिया का दूसरा चरण चल रहा है जिसके अधिकृत प्रत्याशी ओं की घोषणा 14 मार्च को भोपाल में प्रदेश प्रभारी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी करेंगे।


दिल्ली से आप के राष्ट्रीय सयोंजक व प्रदेश प्रभारी द्वारा दो केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए है  आप मे सामर्थ्यवान प्रत्याशियों के साथ वकील पत्रकार डॉक्टर व मध्यम वर्ग  जनहित में कार्य करने वाले भैया सरकार की तरह ऐसे प्रत्याशी  बनाये जा रहे है। आज सिवनी छिंदवाड़ा बालाघाट के लगभग 50/60 प्रत्याशियों ने नगरपालिका अध्यक्ष महापौर पार्षद के पद के लिए साक्षात्कार दिया है। पत्रकार साथियों के जबाब में प्रदेश संगठन मंत्री ने कहां की सिवनी की महान जनता यदि आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष को  जिताती है तो सिवनी नगरपालिका में हुए 15 साल के भ्रष्टाचार का पुनः आर्डिट कर दोषियों को 6 माह के अंदर सजा दिलवाने का काम करेंगे। एक बार यदि मौका मिला तो अकल्पनीय काम आम आदमीपार्टी करेगी किन मुद्दों के जबाब में चुनाव आप लड़ेंगे के जबाब में  कहाँ की   थोड़ा मौका दीजिए व्यवसाय/हाउस का जो मनमानी टैक्स भाजपा वसूल रही उसे आधा करेगे दिल्ली में जैसे 700 लीटर प्रतिदिन पानी निःशुल्क दिया जाता है यहाँ भी मिलेगा आम आदमी पार्टी का एक ही मॉडल है वो है दिल्ली मॉडल इसके साथ ही जल्द आपको प्रदेश का व हमारे अध्यक्ष /पार्षदों का घोषणा पत्र होगा आपको बताकर लड़ा जाएगा उसमें जनता मोहर लगाकर अवसर देगी  केंद्रीय पर्यवेक्षक  सुरेश कुठेत ने कहाँ की नागरिक भाजपा के कुशासन से परेशान है नागरिकों ने पिछले विधानसभा चुनाव में काँग्रेस को चुना ओर उनके विधायक करोडों में बिक गए और आज भी कांग्रेस बिकने को तैयार है और भाजपा खरीदने को तैयार है और इसी पीड़ा से जनमानस दुःखी है  षड्यंत्र के साथ भाजपा कोरोना जैसी महामारी का संकट के बाबजूद बाबजूद सत्ता की भूखी भाजपा ने  

कड़े निर्णय लेने में देरी की जिसका खामियाजा हमारे नागरिकों को  झेलनी पड़ रही है।भाजपा काँग्रेस का अटूट गठबंधन को तोड़ने आज मध्यप्रदेश हो महाराष्ट्रा हो गुजरात हो आम आदमी पार्टी विकल्प देने जा रही है। कारवाँ तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में पहली बार पार्टी चुनाव लड़ रही है।

No comments:

Post a Comment