BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संभागीय अंडर 15 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का चयन 9 मार्च को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

संभागीय अंडर 15 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का चयन 9 मार्च को


रेवांचल टाईम्स :- मण्डला संभागीय अंडर 15 बालक वर्ग अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर मे होने की संभावना है। जिसके तहत संभाग के सभी जिलों के साथ मण्डला जिले के अंडर 15 के खिलाड़ियों की टीम भी हिस्सा लेगी जिसके लिए दिनांक 9 मार्च को डिस्ट्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में डी सी ए एकेडमी में सुबह 8 से 11 बजे 9 मार्च को  14 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला के सचिव विजय बर्मन ने बताया है कि संभागीय अंतर जिला अंडर 15 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता  जबलपुर में शुरू हो रही है जिसमें संभाग के सभी जिले के चयनित  क्रिकेट खिलाड़ी (अंडर 15) शामिल हो रहे हैं इसी तारतम्य में मण्डला जिले की 14 सदस्यीय खिलाड़ी का चयन किया जाना है। डी सी ए के उपाध्यक्ष द्वय राजेन्द्र तिवारी,अजय मिश्रा ने बताया कि जिले की अंडर 15 खिलाड़ियों के पंजीयन/ चयन दिनांक 9 मार्च को स्थानीय महात्मा गांधी मैदान में होगा। 

     सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील है कि वे  अविलम्ब डी सी ए में अपना पंजीयन करा लेवें, विदित हो कि पंजीयत खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में सम्मलित हो सकेगा। सहसचिव ज्ञानेंद्र झा ने बताया है कि संभागीय यह क्रिकेट प्रतियोगिता   जिसमें  15 वर्ष तक यानी जिनका जन्म 1 सितम्बर 2005 के बाद का हो, वे प्रतियोगी शामिल हो सकते है   लेकिन भविष्य में सभी स्तर के टूर्नामेंट होंगे इसलिए सभी वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीयन करवा लें। डी सी ए ने अनुरोध किया है कि इच्छुक खिलाड़ी ,श्री राम वार्ड, पुत्री शाला के पास अजय मिश्रा एवं स्टेडियम में  डी सी ए एकेडमी में रवि साहू के पास पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयत खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की सूचना दी जावेगी। विदित हो कि संभाग के 8 जिले इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है । डी सी ए के प्रवक्ता संतोष तिवारी ने कहा है कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला के अधीन क्रिकेट अकेडमी में  प्रशिक्षण हेतु  इच्छुक खिलाडियों का पंजीयन भी शुरू हो गया है, जो खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करना चाहते हैं वे अकेडमी में पंजीयन करवा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment