BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केंद्रीय विद्यालय का फैसला:बेटियों को पढ़ाई में प्राथमिकता, अब जुड़वां बेटियां होने पर 2 नहीं एक ही सीट मानेंगे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 28, 2021

केंद्रीय विद्यालय का फैसला:बेटियों को पढ़ाई में प्राथमिकता, अब जुड़वां बेटियां होने पर 2 नहीं एक ही सीट मानेंगे



केंद्र सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालयों में बेटियों को प्रवेश और पढ़ाई में विशेष तवज्जो देने का फैसला किया गया है। जुड़वां बेटियां होने पर दो की जगह उनकी सीट एक ही मानी जाएगी। अगर किसी परिवार में सिर्फ एक बेटी है तो उसे भी एडमिशन में प्रमुखता दी जाएगी। वहीं जुड़वां लड़कों को प्रवेश मिलने पर उनकी सीटें दो गिनी जाएगी।

हाल ही में केंद्रीय विद्यालयों के जारी ताजा गाइड-लाइनों में इसका उल्लेख किया है। इन स्कूलों में केंद्रीय कर्मचारियों को बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता देने का भी प्रावधान है। इसके बाद राज्य के कर्मचारियों और फिर अन्य लोगों का नंबर आता है। एसटी-एससी के लिए कोटे का भी प्रावधान है। उन्हें प्रवेश के दौरान हर क्लास में तय उम्र में दो साल की छूट मिलेगी।

केवी की स्थिति

  • स्कूल - 36
  • छात्र - 30000
  • शिक्षक व स्टाफ - 1500

सांसदों का कोटा : केंद्रीय विद्यालयों में लोकसभा सांसदों और राज्य सभा के सांसदों के लिए सीटों का कोटा है। लोकसभा सांसद को उनके क्षेत्र में संचालित हो रहे हर स्कूल में दस सीट तक प्रवेश दिलाने की सुविधा दी गई है। इन सीटों पर उन्हें आवंटित कूपन के आधार पर प्रवेश दिला सकते हैं।

40 सीटों पर आरक्षण
आरटीई2510 सीटें
एससी156 सीटें
एसटी7.53 सीटें
ओबीसी2711 सीटे

(आंकड़े प्रतिशत में )

इसी तरह राज्यसभा सांसदों को भी दस सीटों का कोटा मिला है। पारदर्शिता के लिए सभी स्कूलों को पंजीकृत बच्चों की लिस्ट, योग्य बच्चों की सूची, चयनित बच्चों की अंतिम श्रेणीवार सूची, वेटिंग लिस्ट, उत्तरवर्ती सूचियों को नोटिस बोर्ड पर लगाना और वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।


No comments:

Post a Comment