BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त बैगा के हक में सरपंच सचिव का डाका प्रधानमंत्री आवास और बैगा परिवार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 28, 2021

राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त बैगा के हक में सरपंच सचिव का डाका प्रधानमंत्री आवास और बैगा परिवार...



रेवांचल टाईम्स :- यू तो मंडला जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है साथ ही जिले में जनप्रतिनिधि भी आदिवासी है पर आज किस तरह एक आदिवासी दूसरे आदिवासी अपने ही समाज के लोगो का अपने निजी स्वार्थ के चलते शोषण करने में लगा है ये बडे दुर्भाग्य की बात की सरकार तो चाह रही है कि वनांचलों में रहने वाले भोलेभाले ग़रीबो बैगा आदिवासीयो को मुलभुत सुविधाएं मिले पर जिम्मदारों ने सरकार और सरकारी धन को अपना समझ कर ग़रीबो का शोषण करने जरा भी जिझक या शर्म नही है।



वही बैगा आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत मवई का जहाँ पर आए दिन भृष्ट और भ्रटाचार निकल कर सामना आता है शिकायतें भी होती है पर राजनेताओं के दलल्लो के कारण गरोबो को न्याय नही मिल पाता है वही जन हितेषी योजनाओं की सरकार ब्रांडिंग करने की तैयारी में है और दूसरी तरफ बैगा परिवार जिन्हें सरकार के द्वारा राष्ट्रीयकरण कर राष्ट्रीय मानव का दर्जा दिया गया है इन परिवारों के साथ कितना घिनौना खेल खेला गया है पढ़ेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी ! मामला जनपद पंचायत मवई का है जहां पर ग्राम पंचायत अमवार इस समय सचिव सरपंच की मनमानी पर शिकायत पर शिकायत हो रही है कहीं मासूम बच्चों के नाम मस्टर रोल पर हाजरी, निर्माण कार्यों पर लापरवाही के साथ-साथ मजदूरी भुगतान सहित लगभग 15 बिंदुओं पर कुछ दिन पहले ही ग्रामीणों के द्वारा एसडीएम एवं जनपद सीईओ व जिला कलेक्टर को शिकायत दर्ज करवाई गई है अब आपको बता दें के ऊपर टोला अमुंवार में बैगा परिवारों के कुछ ऐसे परिवार है जिनके प्रधानमंत्री आवास में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है दीवार खड़ी कर फोटो खींची गई है प्लथ स्तर तक मकान खड़ा कर राशि आहरण हो चुका है बहुत सारे आवास अधूरे पड़े हुए हैं पटपरहा, अमुवार, सगवन छापर, सभी जगह बैगा परिवारों में छंगना बैगा,महासिंह,सवनू,रतिराम, सुघरिया,तिहारो, ऐसी बहुत परिवार है जिन्हें केंद्र सरकार की योजना का लाभ तो मिला पर सचिव सरपंच एवं ठेकेदारों के द्वारा उन्हें बेघर कर दिया गया सीधे साधे भोले भाले बैगा परिवार आज न्याय की गुहार लगाते हैं पर उनका न्याय करने वाला कहीं नहीं है अभी कुछ दिनों पहले जांच टीम के द्वारा ग्राम पंचायत अमुवार में शिकायत पर जांच की गई है और आश्वासन दिया गया है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा जनपद से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बाद भी इस पंचायत में इतनी लापरवाही आप क्या कह सकते हैं खुलेआम भ्रष्टाचार करना समझ से परे है वहीं सरकार कि कुछ तैयारियां चल रही है कि सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की सरकार के द्वारा सामूहिक सम्मेलन किया जाना है सवाल यह है कि सरकार योजना तो लाती है लेकिन उसका कितने गरीबों को फायदा मिल पा रहा है इसकी निगरानी कौन करेगा बैगा परिवारों के साथ रिश्वत और अत्याचारों की होली खेली जा रही है पर जनपद इतना करीब होने के बावजूद यह सब बैगा परिवार खून के आंसू रो रहे और आला अफसर एसी रूम में बैठकर क्या कर रहे हैं एक मामला और भी देखने को मिला है सारस डोली ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम मोहगांव जहां पर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रामवती से रोजगार सहायक रामचंद्र कुलस्ते के द्वारा नगद ₹10000 की राशि लिया गया है जिसकी शिकायत जनपद सीईओ तक पहुंच चुकी है पर अभी भी इस गरीब महिला को उसका पैसा वापस नहीं किया गया है अब आप अनुमान लगा सकते हैं कि कितना परिवार ऐसे होंगे जिनके साथ धोखा पर धोखा हो रहा है पर कार्यवाही नहीं होती जनहित योजनाओं का जो सरकार सम्मेलन करने जा रही है अब देखना यह होगा कि यह सम्मेलन करने से क्या सुधार होना है ?

No comments:

Post a Comment