BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
परंपरा संस्कृति और नारी सम्मान की होली गाई गई फाग.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 28, 2021

परंपरा संस्कृति और नारी सम्मान की होली गाई गई फाग..


रेवांचल टाईम्स :- होलो के पर्व पर बिछिया विधायक के निवास पर महिलाओं ने गाई फाग-त्यौहार पर उपहार देकर विधायक ने किया सम्मान


मण्डला - प्रेम सद्भावना शांति और उल्लास का पर्व होली कई रूपों में मनाया जाता है। हमारे आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरा संस्कृति के रंगों से रंगी होली होती है। इस परंपरा को जीवित रखने और पीढ़ी दर पीढ़ी सौंपने का दायित्व हम सभी का है। इसी परंपरा को निभाते हुए बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा होली के पर्व पर फाग गायन की संस्कृति को बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। घुघरी मुख्यालय स्तिथ अपने निवास पर हर होली के पर्व में विधायक फाग गायन आयोजित करते हैं जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की अलग अलग टोलियां अलग अलग दिनों में होली के फाग गाकर इस पर्व को एक विशेष स्वरूप प्रदान करते हैं। इस होली में भी विधायक के आवास में फाग गायन के आयोजन शुरू हो गए हैं। शनिवार को ग्राम माधोपुर के मरार टोला की सैकड़ों महिलाओं ने विधायक के घर पहुंचकर पारंपरिक फाग गायन किया। इन फागों में संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संयोग सुनने को मिला। फाग की धुनों पर उल्लास और उमंग के साथ सभी झूमते नजर आए। इस दौरान विधायक श्री पट्टा ने मरार टोला से आईं सभी नारी शक्ति का गुलाल से वंदन कर उन्हें त्यौहार के उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट की और नारी शक्ति के सम्मान व सुरक्षा की अपनी प्रतिबद्धता के संकल्प को दोहराया। उपस्थित महिलाओं ने विधायक को अपना आशीर्वाद दिया और इसी तरह अपनत्व के भाव के साथ जुड़े रहने की बात कही। इस दौरान विधायक के साथ उनके समस्त परिजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, अरविंद कुशराम, अरविंद झारिया सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment