Breaking

revanchal times new

आकाशी बिजली गिरने से 2 की मौत और 10 व्यक्ति घायल घायलों को


रेवांचल टाईम्स :- अचानक मौसम ने करवट तेज बारिश के साथ जोरदार हवा तूफान साथ ही तेज गड़गड़ाहट के साथ बादल में बिजली चमकने के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसमे मौके में ही दो लोगों की मौत और 10 लोगों की घायल होने की जानकारी मिली है जानकारी मुताबिक लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के जमुआ ग्राम पंचायत गोटी टोला की घटना 

          मंडला लोकसभा क्षेत्र के लखनादौन के जमुआ ग्राम पंचायत की गोटी टोला मैं अचानक बदले मौसम की वजह से आकाशीय बिजली गिरने से गांव के दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई और 10 व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए घटना की सूचना लगते ही मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर सिवनी को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद एवं घायलों के इलाज हेतु  निर्देश दिए।

      घटना के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर चर्चा की। अकाशी बिजली की चपेट में आने के कारण फूल सिंह इनवाती रामचरण इनवाती की मृत्यु हो गई वही अन्नी लाल उम्र 50 वर्ष संत कुमार 25 वर्ष सुनील साल 35 राजेंद्र 25 वर्ष जिन्नू राधेश्याम रामलाल 35 वर्ष विनोद 20 वर्ष धोल सिंह 50 साल बृजलाल उम्र 68 वर्ष तन मन उम्र 20 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण बुरी तरह घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज हेतु शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new