Breaking

revanchal times new

15 मार्च से प्रारंभ हो सकती चना एवं मसूर की खरीदी...


 


रेवांचल टाईम्स :- भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2020-21 विपणन वर्ष 2021-22 में चना एवं मसूर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। जिले में उक्त कृषि जिन्सों के लिये मार्कफेड बिछिया, मार्कफेड सेमरखापा, मार्कफेड खैरी मंडला तथा काकाजी वेयर हाउस नैनपुर खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। उक्त केन्द्रों पर नाफेड के मार्कफेड एवं नागरिक आपूर्ति के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य 15 मार्च 2021 से प्रारम्भ होगा। सम्पूर्ण प्रदेश के लिये सरसों 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, चना 15 क्विंटल प्रति हेक्टयर एवं मसूर 11 क्विंटल प्रति हेक्टयर के मान से खरीदी किये जाने का प्रावधान है। उक्त दिनांक सेस्क.एम.एस. के अनुसार कृषक अपनी फसल चना, मसूर तथा सरसों का उपार्जन हेतु ला सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new