BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कम से कम 1 सप्ताह पूर्ण लॉकडाउन की मांग प्रशासन सहित व्यापारी मंडल से आम जनों द्वारा की जा रही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 30, 2021

कम से कम 1 सप्ताह पूर्ण लॉकडाउन की मांग प्रशासन सहित व्यापारी मंडल से आम जनों द्वारा की जा रही

रेवांचल टाइम्स  -  नगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साथ ही आसपास ग्रामीण इलाकों से भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब दर संख्या दर बढ़ता ही जा रहा है। इन्हीं सब बातों को मद्देनजर रखते हुए कई जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने अमरवाड़ा भर में कम से कम 1 सप्ताह काल के लिए पूर्ण लॉकडाउन की मांग उठाई है। यही नहीं व्यापारी वर्ग सहित अमरवाड़ा व्यापारी मंडल द्वारा भी पूर्ण लॉकडाउन पर विचार विमर्श करने की बात कही गई है।


पूरे नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमित के लगातार आंकड़े बढ़ते रहने से नगर भर में काफी भय का माहौल छाया हुआ है यही नहीं शादी विवाह के माहौल को देखते हुए नगर के प्रतिष्ठानों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है जिसका खामियाजा नगर वासियों के साथ साथ आमजन भी भुगत रहे हैं। कई जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों ने व्यापारी वर्ग को विचार विमर्श करने की बात कही है। यही नहीं आमजनों से भी अपील की जा रही है कि मास्क और सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करते हुए भीड़भाड़ वाले स्थान में जाने से बचे। कम से कम 1 सप्ताह के लिए या उससे अधिक पूर्ण लॉकडाउन व्यापारी वर्ग और आमजन दोनों के लिए एक मात्र साधन है जिससे सभी सुरक्षित सा महसूस कर सकते हैं अर्थात स्थिति बिगड़ने के बाद सिर्फ पछतावा ही हाथ लगेगा। जनप्रतिनिधि सहित आमजनों ने व्यापारी मंडल और प्रशासन को इस पर विचार विमर्श करने की बात कही है।


प्रशासन का व्यापारी वर्ग भी करें सहयोग


पिछले साल कोरोना के लगातार पूरे जिले भर में कोरोना के मरीज मिल रहे थे जिसमें अमरवाड़ा में काफी हद तक कम मरीज मिल रहे थे परंतु इस बार अमरवाड़ा नगर काफी भयावह स्थिति में है। कारण साफ है आमजन और व्यापारी वर्ग प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं,जिसका खामियाजा स्वयं आमजन और व्यापारी वर्ग ही भुगत रहे हैं। लगातार प्रशासन द्वारा अनुरोध किया जा रहा है कि मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें, जरूरत पड़ने पर ही मार्केट आए,भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने तक की हिदायत दी गई है यही नहीं बिना मास्क और अनावश्यक घूमने पर जुर्माने तक की पाबंदी लगा दी गई। परंतु व्यापारी वर्ग सहित आमजन निर्धारित गाइडलाइन का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। जिस पर अब ऐसी स्थिति बनी है। इस संकट की स्थिति में प्रशासन का आमजनों और व्यापारी वर्ग को पूर्ण रूप से सहयोग करना चाहिए।

-----------------------------------


इनका कहना है:--


नगर में स्थिति काफी भयावह है, लॉकडाउन व्यापारी और आमजन दोनों के लिए सही संकेत है कृपया प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यापारी मंडल को इस पर विचार विमर्श करना चाहिए। स्थिति और अधिक बिगड़े इससे पहले हमें सजग और सतर्क होने की जरूरत है।


उत्तम सिंह ठाकुर,भाजपा वि.प्र. अमरवाड़ा


------------------------------------


इनका कहना है:--


अमरवाड़ा नगर पूर्व में काफी हद तक सुरक्षित था परंतु अब स्थिति काफी गंभीर है। इस पर आमजन और व्यापारी मंडल सहित प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। हालात और अधिक बिगड़े इससे पहले स्थानीय तौर पर कुछ ना कुछ कर आमजनों को सुरक्षित महसूस कराना जरूरी है। प्रशासन और व्यापारी मंडल एक दूसरे का सहयोग करते हुए अनिश्चित काल के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का प्रबंध करें अन्यथा काफी स्थिति गंभीर हो सकती है।


कमलेश प्रताप शाह, कांग्रेस विधायक अमरवाड़ा

No comments:

Post a Comment