रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत मवई खेल युवा समिति ग्राम पंचायत परसैल के ग्राम बदवार की शानदार मेजबानी में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज होली के उपलक्ष्य में समापन हुआ । पूरे मैच में 35 टीमों ने हिस्सा लिया था । जिसका आज फाईनल मुकाबला मेजबान बदवार और परसेल के बीच खेला गया जिसमें परसेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुये शानदार 12 ओवरों 5 विकेट गंवाकर 117 रनों का लक्ष्य मेजबान बदवार के सामने रखा, जिसका पीछा करते हुये मेजबान बदवार ने खराब शुरूआत के चलते महज 65 रन ही बना पाई और आॅल आउट हो गई। इस तरह से परसेल शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की ।फाइनल विजेता टीम को 10000 / - रुपये और उपविजेता टीम को 5501 / - रु नगद राशी और सील्ड दिया गया ।
इस फाईनल मुकाबला में मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित सरपंच केवल राम मसराम एवं युवा कांग्रेस कमेटी मवई के अध्यक्ष ईमरान खान और अतिथि के रुप में उपस्थित ग्राम के वरिष्ठ एवं भूतपूर्व सरपंच माननीय धनसिहं कुंजाम, एवं ग्राम के वरिष्ठ एवं भूतपूर्व सरपंच माननीय श्री छोटू सिंह परस्ते एवं समस्त उपस्थित अतिथि मनोहर तेकाम, सोहन कुराम, राजाराम पुषाम, सुखराम मसराम, महेश कुराम, लाल सिहं परसते, श्री लक्ष्मण मसराम, नरेश पेंदो, एवं श्री सुनहरे परसते जी के गरिमामयीय उपस्थित में शानदार समापन हुआ।
रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की खबर ।


No comments:
Post a Comment