BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सांसद कप का हुआ भव्य शुभारंभ जेपी जबलपुर ने रोमांचक मुकाबले में ऐलीशा भोपाल को 11 रन से दी मात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 5, 2021

सांसद कप का हुआ भव्य शुभारंभ जेपी जबलपुर ने रोमांचक मुकाबले में ऐलीशा भोपाल को 11 रन से दी मात

 


रेवांचल टाईम्स :-मण्डला शुक्रवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में सांसद कप अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ वयोवृद्ध खिलाड़ी भागवत बैरागी की अध्यक्षता एवं श्रीमती सम्पतिया उइके के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने सांसद कप के शुभारंभ की विधिवत घोषणा करते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान केंद्रीय स्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बेटिंग में हाथ अजमाया और बॉलिंग का जिम्मा निभाया राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने। श्री कुलस्ते ने मैच के पहले टॉस का सिक्का भी उछाला।

विजेता को मिलेगा 1 लाख का ईनाम

शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते ने सांसद कप के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जेएमडी यूथ स्पोट्र्स वेलफेयर एसोसिएशन और सांसद कप आयोजन समिति मण्डला के संयुक्त तत्वावधान में सांसद कप अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 18 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 1 लाख रूपये एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 51 हजार रूपये की नगद राशि पुरूस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी। साथ ही भाग लेने खिलाडिय़ों के लिये अन्य व्यक्तिगत पुरूस्कार भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के अवसर प्रदान करना है। वेद प्रकाश कुलस्ते ने कहा कि सांसद कप आयोजन समिति द्वारा क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेल गतिविधि के आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

11 रन से जीती जेपी जबलपुर

सांसद कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रारंभिक मुकाबला ऐलीशा भोपाल और जेपी जबलपुर के बीच मुकाबला हुआ। जबलपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी ऐलीशा भोपाल की टीम 135 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई इस तरह जेपी जबलपुर ने 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में जेपी जबलपुर की ओर से राहुल कोष्टा ने सर्वाधिक 52 रन बनाये। ऐलीशा भोपाल की ओर से अभिषेक सांगवान अपनी टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुये 49 रन बनाये। जेपी जबलपुर की ओर अमित राजपूत ने 4 विकेट लिये और ऐलीशा भोपाल की तरफ से अभिषेक सांगवान ने 4 विकेट लिये। शनिवार की दोपहर 12 बजे नरसिंहपुर और मण्डला रेड के बीच मैच खेला जायेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा अमित शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम श्रीमति मीना मसराम, ओम गुणवान डॉयरेक्टर जेएमडी, सचिव पवन पटैल, अनुराग बिट्टू चौरसिया, सूर्यकांत जंघेला, डॉ. दिलीप शर्मा, अजय मिश्रा, मदन नीखर, खेल युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह, डॉ. विवेक जयसवाल, गुलबहार खान, बसंत चौधरी, प्रफुल्ल मिश्रा, विनय मिश्रा, जय दत्त झा, चंद्रेश खरे, शशि पटैल, मिली सिंह, मिनी सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment