BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में पहली बार आयोजित हो रही महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 5, 2021

जिले में पहली बार आयोजित हो रही महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता



रेवांचल टाईम्स :- आज से सिझौरा में हो रहा महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महिला बॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

       मण्डला ज़िले के सिझौरा ग्राम में शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह स्पोर्ट्स क्लब के तत्त्वाधान में महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । 


यह प्रतियोगिता आज 6 मार्च से प्रारम्भ होकर दिनाँक 8 मार्च को समाप्त होगी । इसका आयोजन सिझौरा ग्राम के एकलव्य आवासीय खेल परिसर में किया जा रहा है । 


राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल हो रही हैं । खास बात यह है कि यह महिला बॉलीबॉल प्रतियोगता पहली बार आयोजित की जा रही है । आयोजक मंडल से प्राप्त जानकारी अनुसार महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है । 


इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपये और तृतीय पुरुस्कार 5001 रुपये रखा गया है और प्रतियोगता में कई राज्यों की महिला टीम शामिल हो रही हैं ।

No comments:

Post a Comment