BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया क्षेत्र की अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार- विनोद पटेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 5, 2021

अंजनिया क्षेत्र की अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार- विनोद पटेल



रेवांचल टाइम्स  - मंडला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनिया के अध्यक्ष विनोद पटेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अंजनिया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। श्री पटेल ने बताया कि सन 1888 में अंजनिया जग मंडल रेंज की स्थापना की गई थी।लगभग 133 वर्ष पूर्व स्थापित किए गए जगमंडल रेंज का विघटन कर अंजनिया क्षेत्र को आर्थिक तथा अन्य नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।क्षेत्रवासियों द्वारा जग मंडल रेंज का विघटन रोके जाने की मांग पर स्थानीय भाजपा प्रतिनिधियों द्वारा केवल हीला हवाली ही की जा रही है। इसी तरह ग्राम माधोपुर में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के विशेष प्रयास से स्वीकृत वेटरनरी कॉलेज की स्थापना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। मटियारी जलाशय में वर्ड-वाचिंग, वोटिंग तथा पर्यटन विकास की योजना जो कि पर्यटन विकास निगम में लंबित है उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।ग्राम अंजनिया में स्टेडियम ग्राउंड तथा कृषि उपज उपमंडी निर्माण को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।वहीं दर्शनीय स्थल सीतारपटन एवं अजगर - दादर में पर्यटन विकास के प्रस्ताव जोकि पर्यटन विकास निगम में लंबित हैं उनकी अनदेखी किए जाने का आरोप भी पटेल ने सरकार पर लगाया है। ब्लॉक अध्यक्ष  पटेल ने सरकार को चेताया है कि यदि अंजनिया क्षेत्र के साथ किया जा रहा छलावा बंद नहीं किया गया तो कांग्रेस शीघ्र ही एक बड़ा जन आंदोलन करेगी।

No comments:

Post a Comment