BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर नगर की बेटी ने किया नगर को गौरवान्वित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 21, 2021

नैनपुर नगर की बेटी ने किया नगर को गौरवान्वित




रेवांचल टाईम्स:- भोपाल में आयोजित बेस्ट ब्यूटी पार्लर अवार्ड समारोह में नैनपुर की कुंजल ब्यूटी पार्लर की संचालिका को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी एवं रीमा सेन द्वारा बेस्ट ब्यूटी पार्लर का अवार्ड दिया गया।


आज वाकई में नगर के लिए गौरव का विषय है नगर की इस बेटी ने नगर का नाम आज पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है धन्य है वे माता पिता जिन्होंने इस तरह के संस्कार और इस तरह की परवरिश अपनी बेटी को दी और हर विषम परिस्थिति में सुख दुख में अपनी बेटी का साथ दिया और उसका साहस बढ़ाया जिसकी वजह से आज वह जिस मुकाम पर पहुंची है और इस मुकाम पर पहुंच कर उसने अपने माता पिता अपने परिवार एवं पूरे नगर का नाम आज गौरवान्वित किया है।


कुंजल के परिवार वालों ने  बताया कि हमारी बेटी शुरू से ही ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य करती आई है, तथा हमें पता था कि हमारी बेटी एक न एक दिन हमारा और हमारे नगर का नाम रोशन करेगी,हमें बहुत खुशी है कि आज हमारी बेटी ने ब्यूटी पार्लर समारोह में सफलता प्राप्त की है और हमारा आशीर्वाद भी है कि हमारी बेटी हमेशा ही सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहे,और हम सब हमेशा उसकी पूरी मदद करेंगे और उसके सपनों को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

No comments:

Post a Comment