BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घुरनेर शिवटेकड़ी मां नर्मदा महापुराण समापन के साथ किया...... विशाल भंडारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 19, 2021

घुरनेर शिवटेकड़ी मां नर्मदा महापुराण समापन के साथ किया...... विशाल भंडारा


रेवांचल टाईम्स:- निवास नगर के समीप हो रहे, घुरनेर शिवटेकड़ी में 7 दिन मां नर्मदा पुराण का आयोजन किया गया, इसमें कथा वाचक पंडित श्री संतोष शास्त्री जी (पदमी वाले महराज) रोजाना कथा सुना रहे हैं। शुक्रवार को कथा सुनाते हुए कथा वाचक ने नर्मदा के महत्व को बताते हुए नर्मदा परिक्रमा के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पुराण में लिखा है कि माता पिता की मृत्यु होने पर सबसे बड़ा पुत्र या छोटा पुत्र अंतिम संस्कार की क्रिया पूर्ण करता है। तो माता-पिता की आत्मा को मोक्ष मिलता है। वैसे ही मां नर्मदा के दर्शन मात्र से जीवन में मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कथा के समापन के अवसर पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन भी समिति ने किया। विशाल भंडारे का प्रसादी लेने भक्त बड़ी संख्या में आस पास से गांव के लोग पहुंचे, जमकर बिके गुब्बारे शिवटेकड़ी घुरनेर के भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



रेवांचल टाईम्स से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment