रेवांचल टाइम्स। - चौरई राष्ट्रीय अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर झिलमिली मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलित व कन्यापूजन कर किया।
पूर्व विधायक दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। मानव के लिए मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। आपके प्रयास से किसी की नेत्र ज्योति हमेशा बनी रहे, इससे बड़ी ओर क्या बात हो सकती हैं ऐसे पुनीत आयोजन होते रहना चाहिए। इस नेत्र शिविर से गरीब, असहाय व निरीहों, बुजुर्गों व नेत्र रोगियों को फायदा होगा व परीक्षण के उपरांत रोगियों को आवश्यक उपकरण भी संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने बताया की संस्था द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कैंप में आए 100 मरीजों की आंखो की जांच की गई। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित 25 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है जो ऑपरेशन लायंस अस्पताल में निशुल्क होंगे। मरीजों को आने-जाने, भोजन, लैंस, खाना, रहना और दवाइयां निशुल्क दी जाएगी। इस दौरान ऑपरेशन वाले मरीजों को चश्मे का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा। झिलमिली के अतिरिक्त क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गावों में भी कैंप लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष वीरपाल इंवाती,जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी,भाजपा वरिष्ठ नेता अतरलाल वर्मा, कुंदनलाल शर्मा,रामदयाल व्हटवार,बलवंत वर्मा,बिस्सू पटेल,अनिल रघुवंशी,धर्मेन्द्र रघुवंशी,दीपक दुबे,सुरेश चंद्रवंशी,लंकेश साहू,सारंग रघुवंशी,मनोज लिल्हारे,गुड्डू पटेल,गिरजानंदन सनोड़िया,मेहतुराम सुलखिया,पुनाराम माहोरे,राजकुमार वर्मा,सूरज वर्मा,महेंद्र सूलखिया,अनुराग वर्मा,मयंक जैन,सुधीर वर्मा,सचिन कहार समेत समस्त आयोजन समिति सदस्यगण, मातृशक्ति,कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment