कुंभ के चलते, रेलवे ने किया बड़ा ऐलान यात्रियों को कोरोना की वैक्सीन लेनी जरूरी है, वरना नही कर पाएंगे ट्रेन से सफर...
रेवांचल टाईम्स :- बिना कोरोना वैक्सीन लिए और आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लिए बिना यात्री नहीं कर पाएंगे ट्रेन से सफर, वही टीका लेना सबके लिए जरूरी इसके अलावा यात्रियों को अपने साथ यात्रा से 72 घंटे पहले की आरटी पीसीआर रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी.
हरिद्वार कुंभ मेला का आयोजन 27 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न ट्रेनों से हरिद्वार के इस कुंभ मेले में शामिल होने के लिए रिजर्वेशन कराया
. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए रेलवे की ओर से इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया गया
हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से यह दिशा-निर्देश जारी कर कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले ही कुंभ मेले में जा सकेंगे
श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में जाने की इजाजत दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन का टीका ले लिया हो. इसका सर्टिफिकेट भी हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अपने साथ रखना होगा. सारे सर्टिफिकेट की ऑरीजिनल कॉपी उन्हें ट्रेन पर चढ़ने से पहले स्टेशन पर ही दिखानी होगी
. हरिद्वार स्टेशन पर उतरने के बाद भी यात्रियों को यही प्रमाण पत्र फिर से जांच कर रहे अधिकारियों या कर्मियों को दिखाना होगा.

No comments:
Post a Comment