BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डाकघरों में संचालित हो रहे हैं कामन सर्विस सेंटर आम जन के लिए बहुउपयोगी बन रहे है डाकघर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 13, 2021

डाकघरों में संचालित हो रहे हैं कामन सर्विस सेंटर आम जन के लिए बहुउपयोगी बन रहे है डाकघर...



रेवांचल टाइम्स :- भारतीय डाक विभाग द्वारा बालाघाट संभाग के कुछ चयनित डाकघरों जिसमें प्रधान डाकघर बालाघाट, प्रधान डाकघर सिवनी, उप डाकघर-वारसिवनी, बैहर, लांजी, बरघाट, लखनादौन, घंसौर, मलाजखंड, भरवेली, किरनापुर, बिरसा, तिरोड़ी, लालबर्रा, उकवा, कुरई, केवलारी, खैरलांजी, परसवाड़ा, कटंगी एवं छपारा मे कामन सर्विस सेन्टर (CSC) प्रारंभ किया गया है जो मुख्यतः तहसील एवं जिला मुख्यालय में है। जिसमें केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न सेवायें जैसे पेन कार्ड, वोटर आईडी सम्बधी कार्य, जीवन प्रमाण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जीवन बीमा किश्त कलेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत, एफएसएसएआई पंजीकरण, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान-धन योजना, नेशनल पेंशन स्कीम, जल-गैस-बिजली बिल भुगतान, गैस नया कनेक्शन एवं रिफिल, फास्टैग, होम, गाड़ी/व्यवसाय लोन आवेदन, यातायात सेवाएँ-ट्रेन होटल/एयर/बस, मोटर, डीटीएच एवं मोबाईल रिचार्ज एवं अन्य बीमा सेवाएं इत्यादि शामिल हैं।  अधीक्षक डाकघर बालाघाट ने आम जन से अपील की है कि वे सिवनी एवं बालाघाट जिले के मुख्य डाकघरों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठायें।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment