रेवांचल टाईम्स :- मंडला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला की क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ रविवार को स्थानीय महात्मा गांधी मैदान पर आयेजित किया गया है शुभारम्भ पूर्व सुबह 11बजे कलेक्टर इलेवन एवं एस पी इलेवन के मध्य सद्भावना मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा 20-20 क्रिकेट मैच सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगा मैच उपरांत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला द्वारा क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्यातिथ्य,नगर पालिका अध्यक्ष अतिथि पूर्णिमा शुक्ला की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी के विशिष्ट आतिथ्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जाएगा ।इस दौरान डी सी ए द्वारा खेल के क्षेत्र में शामिल संस्थाओं एवम् खिलाडियों का संम्मान आमंत्रित अतिथियो के द्वारा किया जवेगा साथ ही डी सी ए के नेतृत्व में अब तक चयनित खिलाडियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात डी सी ए की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्षद्व्य राजेन्द्र तिवारी एवं अजय मिश्रा ने समस्त खेल प्रेमियों एवं प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथियों से से अपील की है कि इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।
Saturday, February 13, 2021
Home
mandla
Top
डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन एकेडमी मण्डला,कलेक्टर इलेवन एवं एस पी इलेवन के बीच सद्भावना मैत्री मैच आज
डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन एकेडमी मण्डला,कलेक्टर इलेवन एवं एस पी इलेवन के बीच सद्भावना मैत्री मैच आज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment