रेवांचल टाइम्स - आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत" को सफल बनाने के लिए स्व सहायता समूह का का गठन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है इस हेतु ज़न शिक्षण संस्थान द्वारा मंत्रालय के निर्देशन पर स्व सहायता समूह का गठन किए जाने हेतु लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है, कार्य को मूर्त रूप देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक वेद सिंह राजपूत ने स्व सहायता के गठन की पूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक दिवाकर द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारी
अरुण दुबे, अभिषेक अग्रवाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुनील झारिया, लेखाकार श्रीमती रीता मिश्रा, मिथिलेश परस्ते, तथा ग्रामीण अंचलों से आए अनुदेशक श्रीमती अंजू नामदेव, अंजली यादव, अनिता , पूर्णिमा सोनी आशा बर्मन, किरण नंदा, सकीना फरहीन तथा अनेक प्रशिक्षक व लाभार्थी उपस्थित रहे इस कार्यशाला मैं कोविड-19 की गाइड लाइनों का पालन किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा व मूल्यांकन से संबंधित जानकारी दी गई तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई l

No comments:
Post a Comment