BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया ये निर्णय... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 23, 2021

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया ये निर्णय...



रेवांचल टाइम्स - कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप ने पचमढ़ी में महाशिवरात्रि के दौरान लगने वाला मेला और होशंगाबाद में गुप्ता ग्राउंड में लगने वाला श्रीरामजी बाबा मेला स्थगित कर दिया है। आज जिला क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि पचमढ़ी में लगने वाले मेले में सबसे अधिक श्रद्धालु महाराष्ट्र से आते हैं और महाराष्ट्र में कोरोना फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में जिले में संक्रमण न बढ़े, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि पचमढ़ी में मेला में नागपुर , अमरावती और मप्र के दक्षिणी हिस्से से लगे महाराष्ट्र के हिस्से से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं और वहां के बाद वे नर्मदा (Narmada)स्नान करने होशंगाबाद भी आते हैं। ऐसे में इनको रोकना मुश्किल होगा। अत: दोनों मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि पचमढ़ी में 3 से 12 मार्च तक महावेद मेला आयोजित होना था और होशंगाबाद में संत रामजीबाबा मेला 24 फरवरी से 10 मार्च तक लगना था।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment