रेवांचल टाइम्स - सेवाभाव के साथ जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल के तत्वावधान में गरीबों, पीड़ितों, शोषितों के सेवार्थ अंधत्व मुक्त मंडला संकल्प के साथ ग्राम पंचायत मांद, वि.खं• बिछिया में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित शिविर मे देवजी नेत्रालय जबलपुर से डॉ• पवन स्थापक की टीम, सरपंच अशोक कुमार उइके, माखनलाल पटेल, सुधीर मरावी,भूपेन्द्र झा, अशोक कुमार पटेल, कन्हैया पटेल, विष्णु टेकाम, कविंद्र पटेल, संजय मरावी, शरद पटेल, गणेश आर्मो, सभी का सहयोग रहा
शिविर में 194 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया तथा 42 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु देवजी नेत्रालय जबलपुर रवाना किया गया तथा 92 मरीज़ों के चश्मे के न.निकाले गए
नेत्र रोग पीड़ितों दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में उपस्थित जनों से नशा मुक्त समाज, वृक्षारोपण करने की अपील की दिनांक 24 फरवरी को ग्राम पंचायत औरई में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। अतः सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में नेत्र रोग पीड़ितों को लाभ दिलावें।


No comments:
Post a Comment