रेवांचल टाइम्स - एक ओर बढता कोरोना का कहर दुसरी ओर किसी को नहीं है इसका डर सिवनी से लगे नागपुर में कोरोना का संक्रमण बे काबू होने के बाद भी सिवनी में मास्क जैसे गायब हो गए ना प्रशासन को इसकी पड़ी है ना वो सामाजिक संगठन जो पहले सामने आकर जागरूकता फैला रहे थे लगता है अब उन्हें भी लगने लगा है कि कोरोना शायद खत्म हो गया है
या स्थानीय प्रशासन इस इंतजार में है कि पहले संक्रमण सिवनी में भी पैर पसार कर बेकाबू हो तब कुछ कदम उठाया जाए ।
वही दीघोरी में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है जिसमे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तक से लोगों का आना जाना लगा हुआ है ।वहा पर भी किसी को मास्क की और सोसल डिस्टेंसन की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही है।
जबकि वहा जिले के सभी सभी बड़े नेता, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न संगठन के लोग पहुँच रहे है क्या सब को ये नही दिख रहा है या देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है ।
क्या यहा भी महाराष्ट्र की तरह स्थिति बेकाबू होने का इंतजार किया जा रहा है
शायद खबर लगने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुले और प्रशासन के साथ साथ सामाजिक संगठन और आम नागरिक को इस कोरोना संकट के पुराने दिनों को याद करके शायद नींद से जागे
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment