रेवांचल टाईम्स:- अचानक मौसम ने आज ली करवट ओलों के साथ बारिस मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे निवास क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि का असर अब किसानों के चेहरे पर दिखने लगा है। ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान की आशंका से किसानों के चेहरे की खुशी गायब है। बारिश और ओलों की वजह से खेतों में फसलें आड़ी पड़ी हैं। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से नुकसान होगा, जो फसलें खेतों में आड़ी हो गई हैं। उनकी वृद्धि प्रभावित होगी। किसानों का कहना है कि नुकसान का सर्वे कराया जाना चाहिए।
कई खेतों में फसलें हुई आड़ी
तेज हवा के कारण किसानों को नुकसान हुआ है खेतों की फसलें आड़ी हो गई हैं जिन खेतों में हरी फसलें थीं वहां हवा से जमीन में आड़ी दिखाई दे रही हैं। उन फसलों का दाना पतला हो सकता है। इससे फसल प्रभावित हो सकती है हवा के कारण निवास ब्लॉक के दर्जनभर गांवों में हुई थी ओलावृष्टि, खेतों में आड़ी पड़ी फसलें सड़क किनारे दोनोंं तरफ के खेतों में ऐसी ही हालत देखने को मिली नुकसान की आशंका।
बारिश और ओलों की वजह से खेतों में फसलें पडी हैं आड़ी
किसानों ने कहा-ओलावृष्टि से फसलें होंगी प्रभावित, कराया जाए सर्वे
बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन बारिश की कम ही संभावना थी। देरशाम अचानक हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलें खेतों में आड़ी हो चुकी हैं। हालांकि अभी फसलों को पकने में समय है, लेकिन मौसम की इस मार का फसलों की उपज पर असर पड़ेगा। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। गावों के किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि के बाद से ही हम सब किसानों के चेहरे से खुशी गायब हो चुकी है। तीन महीने से किसान दिनरात मेहनत कर रहे थे। किसानों के मेहनत भी अब रंग ला रही थी। फसलों को देखकर किसान बहुत खुश थे, लेकिन अचानक मौसम की बेरुखी से किसान आहत हैं।
आज सुबह हुई बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों को चितिंत कर दिया है। तेज बारिश व ओलावृष्टि उनके अरमानों पर पानी फेर सकती है।
रेवांचल टाईम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की खास रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment