रेवांचल टाईम्स :- जिलेभर में मंगलवार को बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों की ओर से संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम हुए। पटना कोचिंग नैनपुर में बसन्त पंचमी मनाई गई। पटना कोचिंग परिवार के संयोजक ने बताया कि वक्ताओं ने बसंत पंचमी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसी दिन पटना कोचिंग परिवार के संस्थापक एवं छात्रों द्वारा सरस्वती जी की पूजा की गई वितरण किया गया। इसलिए पटना कोचिंग परिवार के लिए बसंत पंचमी का विशेष महत्व है।
इस अवसर पर शहर की रेलवे समिति ने रेलवे पूजा पंडाल में कलश वितरित किए। इस दौरान प्रतियोगिताएं जिसमें सुई धागा दौड़, बलून फोड़ प्रतियोगिता, क्विज क्वेश्चन प्रतियोगिता, एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया और भोग वितरण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया गया। शहर के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय में बसन्त पंचमी उत्सव में मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। सरस्वती वन्दना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए इसी प्रकार स्कूल में प्राचार्या एवं शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती का पूजन की पौराणिक कथा बताई।मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र छात्राओं को बसंत ऋतु का महत्व बताया।

No comments:
Post a Comment