रेवांचल टाइम्स - देश के अन्नदाता के ऊपर आया संकट हुई उनकी फसल तबाह चारों तरफ फसल हुई चौपट मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई। ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे कही आंवले तो कही चने आकार के ओलावृष्टि हुई। उन्होंने बताया कि गांव नवीन पलारी, साठई, पिपरिया, कंडिपार, मैरा, अवसान, ढुटेरा, बिचुआ, डोकरराजी समनापुर, लोपा, पांजरा, डूंगरिया, खापा बाजार, बरसला, चावरमारा, बगलई, घंसौर आदि गांव में ओलावृष्टि होने से खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment