BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कृषि बिल और बढ़ती महंगाई के विरोध में काँगेस द्वारा किया गया चक्काजाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 6, 2021

कृषि बिल और बढ़ती महंगाई के विरोध में काँगेस द्वारा किया गया चक्काजाम




रेवांचल टाईम्स :-  प्रदेश काँग्रेस के आह्वान पर पूरे प्रदेश सहित चौरई में भी ब्लॉक काँग्रेस के तत्वावधान में केन्द्र सरकार द्वारा लागू कृषि बिल को वापिस लेने व लगातार बढ़ते डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व बिजली के दामों के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में हसनपुर चौक में करीब ढाई घंटे का चक्काजाम किया गया।




चक्काजाम में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहे में सड़क पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा, चौरई काँग्रेस पर्यावेक्षक अशोक तिवारी, पूर्व विधायक चौधरी गंभीरसिंह, चाँद ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पटेल सहित सैकड़ों काँग्रेसजनो ने सड़क पर बैठकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। तथा कृषि कानून को वापिस लेने व बढ़ती महंगाई के विरोध में नारेबाजी कर विरोध जताया। हालांकि चक्काजाम के दौरान आवश्यक सेवाओं व कार्यों में लगे लोगों को नहीं रोका गया। चक्काजाम के कार्यक्रम की समाप्ति पर उपस्थित काँग्रेसजनों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल  के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से चौरई तहसीलदार रायसिंह कुसराम को दिया गया जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा लागू कृषि बिल को वापिस लेने, डीजल- पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली के बढ़े दाम वापिस लेने, खाद्यान्न महंगाई को कम किये जाने, लोहा सीमेंट के बढ़े दामों को कम किये जाने के साथ साथ गेंहू के पंजीयन व बंद खरीदी केंद्रों को चालू करने एवं पेंच परियोजना की बंद नहरों को तत्काल चालू किये जाने की माँग की गई है। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चौरई एवं चाँद ब्लॉक के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, काँग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों के नेतागण पदाधिकारिगण व नगर काँगेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान चौरई पुलिस प्रशासन नगर निरीक्षक शशि विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूरी तरह मुस्तेद दिखाई दिया। चक्काजाम का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment