रेवांचल टाईम्स :- फर्जी संस्थाओं के नाम पर जमकर की गई धन उगाई जिन कंपनियों के नाम से विदेशी फंड लिए गया उन कंपनियों के ऑफिस दर्शाए गए पतो से गायब मिले! वही छिंदवाड़ा एवं अन्य शहरों की संपत्तियां बिना अनुमति लिए लाखों-करोड़ों में बेची गई!
विदेशों से हर वर्ष इनके द्वारा विभिन्न खातों में अनुदान प्राप्त कर (धर्मांतरण जैसी) विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक अवैध गतिविधियां चलाई गई!
अनिल मार्टिन जोकि मध्य प्रदेश इवेंजिलीकल लूथरन चर्चेज की एक शाखा के माध्यम से तथ्यों को छुपाते हुए विदेशी अनुदान प्राप्त किया गया है!
क्राइम ब्रांच भोपाल में अपराध क्रमांक 30/21 - 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. 33.34.35 विदेशी अभिदान अधि. के तहत अपराध कायम किया हैं इसमें आरोपी..
अनिल मार्टिन, अशोक चौकसे, नितिन सहाय, ई पंचू,एस के सुक्का, अनिल मैथ्यूज, जीटी विश्वास, डी.ए.प्रसाद, अशोक कुमार, डीडी खलको, शिवाजी पोकालो, को क्राइम ब्रांच भोपाल ने आरोपी बनाया है। इन्होंने चर्च के नाम पर विदेशी मुद्रा एवं गलत जानकारी देकर लाभ प्राप्त किया इसी वजह से भोपाल क्राइम ब्रांच विगत कई दिनों से शिकायत आने के उपरांत जांच कर रही थी जांच के उपरांत इनके द्वारा की गई धोखाधड़ी के साथ में पाया गया कि इनके द्वारा गंभीर अपराध किए गए हैं जिसमें छल कपट धोखाधड़ी करके विदेशी अविदान अधिनियम की अवहेलना करते हुए कार्य किए गए हैं और इन्होंने चर्च की राशि का दुरुपयोग कर अपने व्यक्तिगत खाते में डाल कर उसका लाभ प्राप्त किया है और भोपाल क्राइम ब्रांच ने दस्तावेजों के आधार पर अपराध कायम कर लिया है उक्त अपराध में अधिकांश आरोपी छिंदवाड़ा के हैं जिसमें अशोक चौकसे एवं नितिन सहाय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है जिनके ऊपर भी क्राइम ब्रांच भोपाल ने अपराध कायम कर लिया है और पुलिस तत्काल ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की फिराक में है। इस प्रकरण में इतने आरोपी को पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की फिराक में है इस मामले के कायम हो जाने से हड़कंप मच गया है और इनके द्वारा पूर्व में कई गंभीर अनियमितता की गई है इस बात की छानबीन भी क्राइम ब्रांच द्वारा जारी है और उक्त शिकायत छिंदवाड़ा के डॉक्टर विश्वास ने f.i.r. कर इनकी शिकायत की थी जिसके आधार पर इन के विरुद्ध अपराध कायम करते हुए जाँच में लिया गया है।

No comments:
Post a Comment