रेवांचल टाइम्स - बे मौसम की मार से किसानो की आई फसल बर्बाद हो चुकी है वही जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम पंचायत अंजनिया मैं कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला है जहां पटवारी सोहन सिंह आर्मो द्वारा अपने ही हल्के अंजनिया में ऑफिस में बैठे-बैठे फसल की गिरदावरी की गई है जिसमें कृषक उपेंद्र लाल पटेल खसरा नंबर 639 के खेत में गेहूं की फसल लगी हुई है पर पटवारी द्वारा गिरदावरी कर बटरा बटरी की फसल दर्शाई गई है न जाने कितने और किसान ऐसे होंगे जिनके खेतों की फसल कुछ लगी है और पटवारी द्वारा कुछ और दर्शाया गया है पटवारी की इस गलती के कारण किसान के गेहूं का पंजीयन नहीं हो पा रहा है इसकी सूचना जब नायब तहसीलदार मैडम से की गई तो मैडम द्वारा बोला गया कि इसकी चर्चा कर हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा करके आपको बताएंगे जब आज 17-02-2021 को अपना कृषक द्वारा मैडम के पास फोन लगाया गया तो मैडम का कहना है कि अब इसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकता
अतः किसानों ने जिला दंडाधिकारी से सविनय प्रार्थना है कि किसान की जो फसल लगी हुई है उसका पंजीयन मौके में कराकर फसल का लाभ दिलावे।


No comments:
Post a Comment